आदमखोर के आतंक का हुआ अंत, देखिए तस्वीरें
Sat, 24 Jan 2015 01:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
देहरादून के फुलसनी और बाजावाला क्षेत्र में पिछले कई दिनों से आतंक का पर्याय बनी आदमखोरप गुलदार का शुक्रवार शाम अंत हो गया।
आदमखोर के आतंक का हुआ अंत, देखिए तस्वीरें
शाम 5:40 बजे जैसे ही गुलदार शिकारियों के मचान के पास बंधी बकरी को दबोचने आई तभी शिकारियों ने उस पर फायर झोंक दिए।
आदमखोर के आतंक का हुआ अंत, देखिए तस्वीरें
शिकारियों की चार में से तीन गोलियां लगते ही आदमखोर मौके पर ही ढेर हो गई। मारी गई मादा गुलदार की उम्र करीब छह साल की है।
आदमखोर के आतंक का हुआ अंत, देखिए तस्वीरें
गुलदार को मारने के लिए शिकारियों ने चार फायर किए, जिसमें से तीन उसके सीने में लगे।
आदमखोर के आतंक का हुआ अंत, देखिए तस्वीरें
आदमखोर गुलदार के मारे जाने से फुलसनी और आसपास के ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई।
आदमखोर के आतंक का हुआ अंत, देखिए तस्वीरें
गुलदार के शिकार करने वाली टीम। लाल घेरे में शिकारी कुंवर संजय सिंह।
आदमखोर के आतंक का हुआ अंत, देखिए तस्वीरें
गुलदार के पदचिह्नों से मिलान करने पर साफ हो गया है कि बच्चे की जान इसी ने ली थी और यही आदमखोर है।
आदमखोर के आतंक का हुआ अंत, देखिए तस्वीरें
गुलदार का शिकार करने वाले शिकारी कुंवर संजय सिंह।