फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्बरताः तस्वीरों में देखें सरेआम महिला पर किस तरह टूट पड़ी पुलिस

Mon, 03 Oct 2016 08:04 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 8
lathi charge - फोटो : anil dogra
शिक्षा मित्र में समायोजन की मांग को लेकर देहरादून स्थित मुख्यमंत्री आवास कूच करते शिक्षा आचार्यों को पुलिस ने दौड़ाकर बेरहमी से पीटा। इस दौरान पुलिस ने महिला प्रदर्शनकारियों को भी नहीं बख्शा।
विज्ञापन

2 of 8
lathi charge
लाठीचार्ज से 24 से अधिक शिक्षा आचार्य घायल हो गए, इसमें एक शिक्षा आचार्य का कान फट गया। आठ घायलों को दून अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं 49 महिलाओं सहित 61 को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
 
विज्ञापन

3 of 8
lathi charge
शिक्षा आचार्य, अनुदेशक संगठन से जुड़े शिक्षा आचार्य शिक्षा मित्र में समायोजन की मांग को लेकर आंदोलनरत हैं। आंदोलन कर रहे शिक्षा आचार्यों को 26 सितंबर को पुलिस ने मुख्यमंत्री आवास कूच करते हुए गिरफ्तार किया था। जिन्हें गिरफ्तारी के बाद सुद्धोवाला जेल ले जाया गया, लेकिन शिक्षा आचार्यों ने जेल में बेमियादी अनशन शुरू कर दिया था।
 

4 of 8
lathi charge
शिक्षा आचार्यों को शुक्रवार देर शाम छोड़ दिया गया। शुक्रवार जेल से छूटने के बाद शिक्षा आचार्यों ने शनिवार को एक बार फिर मुख्यमंत्री आवास कूच किया।
 
विज्ञापन

5 of 8
lathi charge
परेड ग्राउंड से सीएम आवास कूच कर रहे शिक्षा आचार्यों को पुलिस ने कनक चौक के पास बैरिकेडिंग लगाकर रोकने का प्रयास किया, लेकिन कुछ शिक्षा आचार्य बैरिकेडिंग तोड़कर परेड ग्राउंड से कनक हॉल के आगे से होते हुए सचिवालय की ओर जाने लगे। इस पर पुलिस ने धक्का मुक्की के बाद उन पर लाठियां बरसानी शुरू कर दी। कुछ शिक्षा आचार्यों के मुंह और कान पर चोटें आई हैं।
 
विज्ञापन

6 of 8
lathi charge
संगठन के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार लाठी के बल पर आंदोलन को कुचलने का प्रयास कर रही है। उनके साथ के कई शिक्षा आचार्य अब शिक्षा मित्र और सहायक अध्यापक बन चुके हैं। जबकि 910 शिक्षा आचार्यों को कैबिनेट के समायोजन के प्रस्ताव के बावजूद शिक्षा मित्र में समायोजन से वंचित कर दिया गया।
 
विज्ञापन

7 of 8
lathi charge
सीएम आवास कूच करने वालों में मोहम्मद शमशाद, रति राम, खेम सिंह, बीना देवी, दौलत सिंह, शाहिद, मंजू, मीरा, बीर सिंह, गजे सिंह, जावेद अली, फरजाना, रेखा शर्मा, लक्ष्मण सिंह, अब्बास अहमद, अमरीश राणा आदि शामिल रहे। 
 
विज्ञापन

8 of 8
lathi charge
पुलिस लाठीचार्ज में मंजू देवी, नईस खान, कौशल्या, रेखा शर्मा, जकीया, रोबिन सिंह, गुलशाद, गौतम मंडल घायल हो गए। गौतम के कान में चोट आई है। घायलों ने बताया कि पुलिस ने कनक हॉल वाली गली में उन्हें घेरकर पीटा। मुख्यमंत्री आवास कूच के दौरान शिक्षा आचार्यों ने पुलिस से बचकर सीएम आवास पहुंचने का प्रयास किया। इस बीच उन्होंने भी पुलिस को खूब दौड़ाया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें