फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Photos: फेसबुक कमेंट को लेकर DAV में बवाल, पीएसी जवान से भिड़े छात्रों पर पुलिस के बजे डंडे

Fri, 04 Aug 2017 09:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 7
dav
डीएवी पीजी कालेज में एक फेसबुक कमेंट को लेकर छात्रों के बीच हुई तनानती बवाल में तब्दील हो गई। हालात इतने ब‌िगड़ गए क‌ि छात्र पीएसी के जवान से भी  भ‌िड़ गए। इसके बाद छात्रों पर जमकर पुल‌िस के डंडे बजे। तस्वीरें देख‌िए...
विज्ञापन

2 of 7
dav
बताया जा रहा है क‌ि छात्र संघ अध्यक्ष से एक युवक को छुड़ाने को लेकर जवान से धक्की-मुक्की के बाद टकराव के हालात बन गए। पीएसी के जवानों ने लाठियां फटकार छात्रों को खदेड़ दिया, जिसमें कई को चोटें आई है।
विज्ञापन

3 of 7
dav
एसएसपी ने छात्रों की मांग पर सहानुभूतिपूवर्क विचार करने को कहा है। हालांकि इस मामले में अभी किसी भी पक्ष की तरफ से तहरीर नहीं आई है। डीएवी कालेज परिसर में एक माह पहले छात्रों में हुई मारपीट के बाद पीएसी तैनात कर दी गई थी। शुक्रवार को छात्र संघ अध्यक्ष राहुल कुमार और महासचिव कपिल शर्मा आदि ने एक बाहरी छात्र को कालेज परिसर में पकड़ लिया। 

4 of 7
dav
छात्र नेता उसे पीटते हुए प्राचार्य कार्यालय की ओर ले जा रहे थे। युवक की आवाज सुनकर पीएसी के एक जवान ने उसे छुड़ाने का प्रयास किया। इससे छात्र नेता और पीएसी के जवान में धक्का-मुक्की हो गई। शोर-शराबा हुआ तो छात्रों ने पीएसी के जवान को घेरकर हाथापाई शुरू कर दी है। चर्चा तो मारपीट तक की उड़ती रही। 
विज्ञापन

5 of 7
dav
यह खबर पीएसी कैंप पहुंची तो सादे कपड़े में पीएसी के जवान दौड़ पड़े। उन्होंने सीधे छात्रों पर लाठीचार्ज कर दिया, जिससे छात्रों में भगदड़ मच गई। छात्रों के साथ एक-दो शिक्षक भी पीएसी के लाठीचार्ज का शिकार हो गए। पीएसी के लाठी फटकारने के विरोध में छात्रों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। एक तरफ छात्र और दूसरी तरफ पीएसी के जवान होने के कारण टकराव की स्थिति बन गई। 
विज्ञापन

6 of 7
dav
क्राइम मीटिंग से सीओ डालनवाला जया बलूनी और इंस्पेक्टर यशपाल बिष्ट को मौके पर भेजा गया। उन्होंने छात्रों को समझा बुझाकर शांत किया। बाद में  छात्रों ने प्राचार्य को ज्ञापन देकर चेतावनी दी कि यदि पीएसी नहीं हटी तो शनिवार को कालेज नहीं खुलने दिया जाएगा। इस मामले में देर रात किसी भी पक्ष की तरफ से कोई तहरीर नहीं आई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
dav
एसएसपी निवेदिता कुकरेती का कहना है क‌ि, डीएवी कालेज में मामूली विवाद हुआ, जिसे बेवजह तूल दिया जा रहा है। छात्र नेताओं को बता दिया गया है कि उनकी मांग पर सहानुभूतिपूवर्क विचार किया जा रहा है। एक-दो दिन में इस पर फैसला हो जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें