फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरों में देंखे: कैसे मनचलों से अकेले भिड़ी ‘मर्दानी’, बाइक पर पीछा किया और कर दिया बुरा हाल

Fri, 09 Feb 2018 06:38 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल
विज्ञापन
1 of 5
beat - फोटो : amar ujala
अभद्र टिप्पणी कर कार से भागे नशे में धुत दो मनचलों से एक ‘मर्दानी’ युवती अकेले ही भिड़ गई। युवती ने दबंग स्टाइल में उन मनचलों को अच्छा सबक सिखाया।
 
विज्ञापन

2 of 5
Police
युवती ने किराये की बाइक से दो घंटे तक पीछा कर उन्हें माल रोड पर पकड़ लिया और लात-घूंसों से जमकर पीटा। हंगामे की खबर पर पुलिस मौके पर पहुंची तो उसने दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने दोनों युवकों का चालान कर दिया है।

 
विज्ञापन

3 of 5
beat
शहर निवासी प्रतिमा राठौर उर्फ गुड्डी बुधवार को माल रोड पर बैंक से रुपये निकालने गई थी। बैंक के पास खड़े नशे में धुत दो मनचले युवकों ने युवती पर अश्लील टिप्पणी की। इससे गुस्साई गुड्डी जब जवाब देने युवकों के पास गई तो दोनों इनोवा कार में बैठकर रफूचक्कर हो गए।

 

4 of 5
200 रुपये का नोट - फोटो : RBI
अश्लील टिप्पणी से आहत युवती ने दोनों को सबक सिखाने के लिए तुरंत एक बाइक 200 रुपये में किराये पर ली और उनकी तलाश करना शुरू कर दिया। जिस रास्ते से युवक भागे थे उस रास्ते पर गुड्डी उन्हें दो घंटे तक ढूंढती रही। इस बीच वापसी में उसको माल रोड पर ही दोनों युवक दिख गए। उन्हें देखते ही गुड्डी ने दोनों को पकड़कर लात-घूंसों से धुनना शुरू कर दिया। दो युवकों को एक युवती द्वारा सरेआम पिटता देख सड़क पर तमाशबीनों की भीड़ जमा हो गई।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
beat
हंगामे की सूचना पर तल्लीताल थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों मनचलों हीरा सिंह और दीवान सिंह निवासी जू रोड नैनीताल को हिरासत में ले लिया। दोनों का पुलिस एक्ट में चालान कर दिया गया। तल्लीताल पुलिस ने बताया कि नशे में होने के कारण दोनों का मेडिकल भी कराया गया।  लोगों ने युवती की इस हिम्मत काफी सराहना की। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें