फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलएसी पर गोलीबारी में शहीद स्वतंत्र सिंह का पार्थिव शरीर पहुंचा उत्तराखंड, परिवार में मचा कोहराम, तस्वीरें...

Fri, 27 Nov 2020 07:30 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटद्वार/लैंसडौन
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : अमर उजाला
गुरुवार को पुंछ जिले में सीज फायर का उल्लंघन कर रहे पाक सैनिकों की गोलाबारी के दौरान शहीद हुए 16वीं गढ़वाल राइफल के सूबेदार स्वतंत्र सिंह (46) का पार्थिव शरीर शुक्रवार शाम को हेलीकॉप्टर से लैंसडौन लाया गया है। 
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : अमर उजाला
शहीद के पार्थिव शरीर को लैंसडौन के गढ़वाल राइफल्स मुख्यालय के शहीद भवानी दत्त जोशी परेड ग्राउंड में राजकीय और सैन्य सम्मान के साथ लाया गया, जहां मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि, लैंसडौन के विधायक दिलीप रावत ने शहीद सैनिक के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : अमर उजाला
शहीद भवानी दत्त जोशी परेड ग्राउंड में शहीद सूबेदार के पार्थिव शरीर पर गढ़वाल राइफल्स के कमांडेंट ब्रिगेडियर हरमीत सेठी ने गढ़वाल राइफल्स की तरफ से पुष्पचक्र अर्पित किए। पुष्पांजलि देने वालों में एएसपी प्रदीप राय, उपजिलाधिकारी अपर्णा ढौंडियाल, कोतवाली प्रभारी एसएन गैरोला, सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल परशुराम फरस्वाण (रिटा.) सहित कई सैन्य अधिकारी शामिल रहे। 

4 of 6
- फोटो : अमर उजाला
शहीद का पार्थिव शरीर शुक्रवार रात को सैन्य चिकित्सालय में रखा गया। जहां से शनिवार तड़के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए उनके पैतृक गांव उडियारी (द्वारीखाल ब्लाक) ले जाया जाएगा। 
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : अमर उजाला
घर में अंतिम दर्शन के बाद सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। विधायक दिलीप रावत ने बताया कि शहीद सूबेदार स्वतंत्र सिंह को श्रद्धांजलि देने के लिए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का लैंसडौन आने का कार्यक्रम था, लेकिन अपरिहार्य कारणों से उनका कार्यक्रम रद्द हो गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : फाइल फोटो
शहीद स्वतंत्र सिंह के परिवार में उनकी मां, पत्नी, दो बेटे और दो बेटियां हैं। उनके शहीद होने की खबर मिलते ही उनकी मां और पत्नी बेसुध हो गईं। उनके घर पर संवेदना देने वालों का जमावड़ा लगा हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें