फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farmers Protest: सड़कों पर किसानों का हल्ला बोल, दिल्ली-देहरादून हाईवे पर प्रदर्शन कर लगाया जाम, तस्वीरें...

Fri, 27 Nov 2020 05:46 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली कूच कर रहे हरियाणा-पंजाब के किसानों पर हुई लाठीचार्ज की घटना से शुक्रवार को उत्तराखंड के रुड़की और आस-पास के क्षेत्रों के किसानों में उबाल बना हुआ है। किसानों ने जगह-जगह प्रदर्शन किए। कहीं पुतला फूंका गया तो कहीं हाईवे जाम कर दिया गया। धरना प्रदर्शन कर रहे किसानों ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। 
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : अमर उजाला
भारतीय किसान यूनियन टिकैत के पदाधिकारियों ने किसानों के साथ मिलकर मंगलौर गुड मंडी पर दिल्ली-देहरादून हाईवे को करीब दो घंटे जाम रखा। वहीं स्थानीय किसानों ने हरियाणा और पंजाब के दिल्ली जा रहे किसानों का समर्थन किया है। इस दौरान किसानों ने जल्द ही दिल्ली कूच करने का एलान भी किया। 
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : अमर उजाला
हाईवे जाम के दौरान किसानों का कहना था कि केंद्र सरकार ने हरियाणा व पंजाब के किसानों को दिल्ली जाने से रोककर अपनी ओछी मानसिकता का परिचय दिया है। हरिद्वार जनपद के किसान हरियाणा व पंजाब के किसानों का पूरी तरह से समर्थन करते हैं। 

4 of 6
- फोटो : अमर उजाला
किसानों के हाईवे जाम की खबर सुनते ही पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। करीब सवा दो बजे किसानों ने अपना ज्ञापन मौके पर पहुंची ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नमामी बंसल को सौंपा। जिसमें किसानों ने कहा कि कृषि कानूनों को वापस लिया जाए। न्यूनतम समर्थन मूल्य से कम दाम पर फसल खरीदने वालों के खिलाफ कानून बनाया जाए। 
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली कूच के दौरान मृतक किसान को शहीद का दर्जा और परिजनों को एक करोड़ का मुआवजा दिए जाने की मांग भी की। करीब सवा दो बजे किसानों ने हाईवे खोल दिया। हाईवे जाम होने के कारण राहगीरों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इस दौरान वाहनों को नारसन से लखनौता चौराहे और पुरकाजी से वाया लक्सर की ओर डायवर्ट किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : अमर उजाला
भाकियू टिकैत के गढ़वाल मंडल अध्यक्ष संजय चौधरी ने बताया कि राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर किसान दिल्ली कूच कर रहे हैं। मोहम्मदपुर गांव में आयोजित बैठक में भाकियू तोमर के जिलाध्यक्ष विकेश चौधरी ने कहा कि दिल्ली जा किसानों के ऊपर लाठीचार्ज कर सरकार ने अपनी किसान विरोधी मानसिकता का परिचय दिया है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें