फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखिए कैसे, देश को नशा मुक्त बनाने में लगा है ये 'सुल्तान'

Mon, 17 Oct 2016 03:32 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, ऋषिकेश
विज्ञापन
1 of 6
labhanshu sharma
देवभूमि उत्तराखंड ये 'सुल्तान' देश को नशा मुक्त बनाने में लगा हुआ है। देवभूमि उत्तराखंड ये 'सुल्तान' देश को नशा मुक्त बनाने में लगा हुआ है। पढ़िए, देश के लिए एक बेटे का जज्बा...
विज्ञापन

2 of 6
labhanshu sharma
युवा बचाओ, दुनिया बचाओ मुहिम से जुड़े पहलवान लाभांशु शर्मा ने कुश्ती मुकाबले में आए करीब 150 पहलवानों और 150 विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं से नशा मुक्ति को लेकर संकल्प पत्र भरवाया है।
 
विज्ञापन

3 of 6
labhanshu sharma
शर्मा ने बताया कि बीते डेढ़ वर्ष में वह दिल्ली हंसराज कॉलेज, सर्वोदय विद्यालय और उत्तराखंड में रानीपोखरी इंटर कॉलेज, श्यामपुर डीएसबी में सैकड़ों छात्र-छात्राओं को पत्र भरवाकर नशामुक्ति का संकल्प दिलवा चुके हैं।
 

4 of 6
labhanshu sharma
23 से 27 अक्तूबर को क्वालालंपुर (मलेशिया) में आयोजित पांच दिवसीय सम्मेलन सेव यूथ, सेव वर्ल्ड (युवा बचाओ, दुनिया बचाओ) पर अपने व्याख्यान देने के लिए शर्मा 22 अक्तूबर शाम मलेशिया के लिए रवाना होंगे।
 
विज्ञापन

5 of 6
labhanshu sharma
अंडर रेसलिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड की पहल पर देव संस्कृति विश्वविद्यालय शांतिकुंज हरिद्वार में आयोजित कुश्ती मुकाबले में चंद्रेश्वरनगर निवासी लाभांशु शर्मा ने गोल्ड मेडल जीता। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
labhanshu sharma
शर्मा ने अमर उजाला से बातचीत में बताया कि अंडर 96-120 किग्रा वर्ग में उनका सेमीफाइनल मुकाबला नैनीताल के पहलवान के साथ हुआ। जहां उन्होंने नैनीताल के पहलवान को हराकर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मुकाबला रुड़की के पहलवान के साथ हुआ। रुड़की के पहलवान को 5-0 से हराकर गोल्ड मेडल पर कब्जा किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें