सीएम पुष्कर सिंह धामी
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कुम्हारों को मिट्टी के बर्तन बनाने के लिए पर्याप्त मात्रा में उन्नत मिट्टी उपलब्ध हो, इसके लिए ऐसी मिट्टी वाली भूमि का चिन्हीकरण किया जाए। चिन्हित भूमि से कुम्हारों को आवश्यकतानुसार एवं मानकों के हिसाब से मुफ्त मिट्टी उपलब्ध कराने की व्यवस्था भी की जाए।