दिल्ली कूच कर रहे पंजाब और हरियाणा के किसानों पर लाठीचार्ज और कृषि कानूनों के विरोध में शनिवार को भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के किसान सुबह करीब 11 बजे ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और कारों से नारसन बॉर्डर पहुंचे। यहां पहले से ही मौजूद पुलिस फोर्स ने उन्हें रोक लिया, लेकिन ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से बैरिकेडिंग तोड़कर किसान आगे बढ़ गए। आनन फानन पुलिस ने किसानों का पीछा किया और करीब आधा किमी आगे जाकर यूपी क्षेत्र में रोक लिया।