फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kedarnath: मौसम की दुश्वारियों के बीच पैदल मार्ग से हटाई जा रही बर्फ, हिमखंड काटकर बनाया रास्ता, तस्वीरें

Mon, 11 Mar 2024 08:57 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
1 of 5
केदारनाथ में बर्फ हटाते मजदूर - फोटो : अमर उजाला
मौसम की दुश्वारियों के बीच गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर लोक निर्माण विभाग के 70 मजदूर बर्फ हटाने में जुटे हैं। छोटी लिनचोली में हिमखंड काटकर रास्ता बनाया जा रहा है। जंगलचट्टी से केदारनाथ तक पैदल मार्ग पर 2 से 6 फीट तक बर्फ जमा है।

पहले चरण में रामबाड़ा से छोटी लिनचोली के बीच बर्फ हटाने का काम किया जा रहा है। 16 किमी पैदल मार्ग पर 12 किमी क्षेत्र में 2 से 6 फीट तक बर्फ जमा है। यहां दोपहर बाद मौसम खराब हो रहा है फिर भी मजदूर काम में जुटे हुए हैं।

Uttarakhand Weather: बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब में बर्फबारी से लौटी ठंड, मलारी-नीती हाईवे पर करीब तीन फीट बर्फ
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
केदारनाथ में बर्फ हटाते मजदूर - फोटो : अमर उजाला
इस माह के पहले सप्ताह केदारनाथ क्षेत्र में जमकर बर्फबारी हुई थी जिससे पैदल मार्ग पर जंगलचट्टी से केदारनाथ बर्फ से लकदक हो गया था। इस दौरान लोक निर्माण विभाग गुप्तकाशी की टीम ने 4 मार्च से बर्फ हटाने का काम शुरू कर दिया था लेकिन आए दिन खराब हो रहे मौसम के बीच उन्हें काफी दिक्कतें आ रही हैं।
विज्ञापन

3 of 5
केदारनाथ में बर्फ हटाते मजदूर - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद भी लोनिवि के 70 मजदूर फावड़ा, बेलचा लेकर बर्फ हटाने में जुटे हैं। तीन टीमों में मजदूर अलग-अलग स्थानों पर काम कर रहे हैं। सोमवार को मजदूरों ने छोटी लिनचोली में पसरे हिमखंड को काटकर रास्ता बनाने का काम शुरू किया गया।

4 of 5
केदारनाथ में बर्फ हटाते मजदूर - फोटो : अमर उजाला
यहां 30 फीट से अधिक लंबा और 10 फीट से अधिक ऊंचा हिमखंड है जिसे काटा जा रहा है। पैदल मार्ग पर रामबाड़ा से छानी कैंप तक छह स्थाना पर हिमखंड पसरे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
केदारनाथ में बर्फ हटाते मजदूर - फोटो : अमर उजाला
इधर, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता विनय झिक्वांण ने बताया कि मौसम से साथ दिया तो एक माह में जंगलचट्टी से केदारनाथ तक बर्फ हटाकर रास्ते को घोड़ा-खच्चरों की आवाजाही के लिए खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें