फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua Terrorist Attack: चार साल का बेटा..तीन माह की बेटी...बिलख पड़े बलिदानी विनोद सिंह के पिता, बोले-फक्र है

Tue, 09 Jul 2024 02:46 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, जौलीग्रांट (ऋषिकेश)
विज्ञापन
1 of 5
देश के लिए अपना बलिदान देने वाले विनोद भंडारी का बेटे - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू कश्मीर के कठुआ में आतंकवादियों से लोहा लेते हुए अपना बलिदान देने वाले अठुरवाला निवासी विनोद भंडारी (33) पुत्र बीर सिंह भंडारी के घर में जैसे ही खबर मिली तो कोहराम मच गया। उनके माता-पिता, दादी, तीन बहनों और अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

उनका पार्थिव शरीर आज शाम तक अन्य शहीदों के साथ एयरपोर्ट पहुंचने की संभावनाएंहैं। नायक विनोद सिंह के पिता बीर सिंह भंडारी ने कहा कि वह खुद भी फौज में रहे हैं। उन्हें फक्र है कि उनका बेटा देश के काम आया है, लेकिन बेटे के छोटे बच्चों को देखकर वो खुद पर काबू नहीं रख पा रहे हैं। 

शहीद विनोद तीन बहनों के अकेले भाई थे। उनका एक चार साल का बेटा और एक तीन माह की बेटी है। बेटी के जन्म पर वो घर पर ही थे। करीब दो माह पहले ही वो वापस गए थे। विनोद सिंह मूल रूप से जाखणीधार, टिहरी के थे।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
नायक विनोद सिंह भंडारी का मासूम बेटा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
क्षेत्रीय विधायक बृजभूषण गैरोला व अन्य भाजपाई और आसपास के लोग नायक विनोद सिंह के घर पहुंचे। विधायक ने कहा कि उत्तराखंड वीर भूमि है।  शहीदों के बलिदान को याद रखा जाएगा। और विनोद भंडारी के परिवार की हर संभव मदद की जाएगी।
विज्ञापन

3 of 5
विनोद भंडारी के पिता को ढांढस बंधाते विधायक गैरोला - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सोमवार को जम्मू के कठुआ में आतंकियों द्वारा किए गए हमले में उत्तराखण्ड के पांच जवान शहीद हो गए थे। आतंकी हमले में जनपद रुद्रप्रयाग निवासी नायब सूबेदार आनंद सिंह रावत, जनपद पौड़ी निवासी हवलदार कमल सिंह, जनपद टिहरी गढ़वाल निवासी नायक विनोद सिंह, जनपद पौड़ी निवासी राइफलमैन अनुज नेगी, जनपद टिहरी  गढ़वाल निवासी आदर्श नेगी ने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया।  

4 of 5
उत्तराखंड के पांच जवानों ने दिया बलिदान - फोटो : अमर उजाला
कठुआ के बिलावर उपजिले में बदनोता के बरनूड इलाके में जेंडा नाले के पास सेना के एक वाहन पर आतंकियों ने घात लगाकर हमला कर दिया। 

ये भी पढ़ें...Kathua Terrorist Attack: उत्तराखंड ने खो दिए अपने पांच लाल...हर आंख नम, जौलीग्रांट लाए जा रहे पार्थिव शरीर
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विनोद सिंह - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पांच जवानों के बलिदान की खबर से पूरी देवभूमि में शोक की लहर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें