फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारगिल विजय दिवस: शौर्य के रंग में रंगी वीरभूमि, बारिश भी डिगा नहीं सकी देशभक्ति का हौसला

Thu, 26 Jul 2018 08:08 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून/हरिद्वार
विज्ञापन
1 of 11
kargil vijay diwas - फोटो : amar ujala
26 जुलाई को 'कारगिल विजय दिवस' के मौके पर वीरभूमि उत्तराखंड शौर्य के रंग में रंगी नजर आई। दिनभर हो रही बारिश से बीच भी लोगों में देशभक्ति का जज्बा कम नहीं हुआ। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर राजधानी के गांधी पार्क में आश्रितों एवं वीर नारियों को सम्मानित करते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने यह घोषणा की। प्रदेश में हर साल शौर्य दिवस के मौके पर स्कूली बच्चों को कारगिल के वीरों की शौर्य गाथा सुनाई जाएगी। उन्हें कारगिल युद्ध के इतिहास, शहीदों और पदक विजेताओं की जानकारी दी जाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रदेश में सैनिकों और पूर्व सैनिकों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रत्येक जिले में एडीएम को नोडल अफसर बनाया गया है।
 
विज्ञापन

2 of 11
trivendra singh rawat
सीएम ने बृहस्पतिवार को कारगिल एवं अन्य युद्ध के शहीदों, पदक विजेताओं के आश्रितों को सम्मानित किया। वीर नारियों को सम्मानित करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार उनके साथ हमेशा खड़ी है। सीएम ने कहा कि विधायकों ने शौर्य दिवस पर स्कूलों में छुट्टी करने की सिफारिश की है। हालांकि, वह छुट्टी के पक्ष में नहीं है। इसके बजाय वह चाहते हैं कि स्कूली बच्चों को इस ऐतिहासिक युद्ध में भारत की वीरता और हमारे योद्धाओं के साहस की कहानियां सुनाई जानी चाहिए। जल्द इसके आदेश जारी कर दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि कोई भी सैनिक वर्दी में दिखे तो सम्मान का भाव अपने आप पैदा होता है। यही कारण है कि उन्होंने वर्दी में आने वाले सैनिकों का अपने दफ्तर में प्रवेश खुला रखा है।
 
विज्ञापन

3 of 11
kargil vijay diwas
इस अवसर पर विधायक गणेश जोशी ने शहीदों एवं सैनिक आश्रितों के लिए चलाई जा रही केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। अध्यक्षता करते हुए राजपुर रोड विधायक खजान दास ने सैनिक परिवारों को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। इस अवसर पर राज्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, सैनिक कल्याण निदेशक ब्रिगेडियर सीबी चंद (सेनि), उपनल के एमडी बिग्रेडियर पीपीएस पाहवा (सेनि), सूबेदार ज्ञान सिंह बिष्ट (सेनि) समेत बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक, वीर नारियां एवं आश्रित मौजूद रहे।
 

4 of 11
kargil vijay diwas
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने कहा कि अगले वर्ष से शौर्य दिवस पर सरकार भव्य स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करेगी। गांधी पार्क में जगह कम होने के कारण यहां शहीद स्मारक पर केवल श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित होगा। अन्य कार्यक्रम किसी दूसरी जगह आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश में शहीदों, पदक विजेताओं, पूर्व सैनिकों, सैनिकों और उनके आश्रितों के कल्याण की कई योजनाएं चल रही हैं। सरकार ने गैलेंट्री अवार्ड जीतने वालों की पुरस्कार राशि और पेंशन में इजाफा किया। नई पीढ़ी तक शहीदों की गौरवगाथा को पहुंचाने के लिए प्रत्येक महाविद्यालय में शौर्य दीवार बनाई गई है। 
 
विज्ञापन

5 of 11
kargil vijay diwas
ऐतिहासिक कारगिल युद्ध में शहीद हुआ हर सातवां जांबाज उत्तराखंड की वीर भूमि से निकला था। 45 दिन के युद्ध के दौरान कुल 527 योद्धाओं ने अपने प्राण न्योछावर किए थे, जिनमें 75 उत्तराखंडी थे। इसके अलावा 1363 जांबाज घायल भी हुए। गांधी पार्क में आयोजित शौर्य दिवस कार्यक्रम में ले. ज. ओपी कौशिक (सेनि) ने कारगिल युद्ध से जुड़ी यह जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि 12 जून से 26 जुलाई तक चले युद्ध में पहली बार भारतीय सेना ने शहीदों के शव उनके घर तक पहुंचाने की व्यवस्था की, जहां उनका सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। ब्रिगेडियर केजी बहल (सेनि) ने मुख्यमंत्री के सामने शहीदों के परिजनों और पूर्व एवं वर्तमान सैनिकों की समस्याएं रखीं। उन्होंने कहा कि जख्मी सैनिकों के लिए कोई योजना नहीं है। सीएसडी खरीद की सीमा और सामानों में कटौती की जा रही है। राज्य की सीएसडी में अन्य प्रदेशों की तुलना में 37 फीसदी अधिक एक्साइज ड्यूटी ली जा रही है।
 
विज्ञापन

6 of 11
bike rally
कारगिल विजय दिवस को 19 साल हो गए हैं। हमारे देशवासियों के अंदर भी वही जज्बा है, जो हमारे जवानों के अंदर है। यह जज्बा देश की सुरक्षा और आने वाले खतरों का सामना करने में मदद करेगा। यह बातें बृहस्पतिवार को कैंट बोर्ड क्लेमेंटटाउन के अध्यक्ष ब्रिगेडियर सुभाष पनवर ने कही। वह मिलन केंद्र से बाइक रैली को रवाना कर रहे थे। यह कार्यक्रम अमर उजाला और टीवीएस मोटर्स की ओर से आयोजित किया गया था। बाइक रैली को लेकर युवाओं में जबरदस्त उत्साह रहा। बारिश के बावजूद काफी संख्या में युवा कैंट बोर्ड क्लेमेंटटाउन स्थित मिलन केंद्र पर एकत्र हुए। जहां देशभक्ति गीतों के बीच युवाओं ने बाइक रैली निकाली।
 
विज्ञापन

7 of 11
bike rally
यह रैली मिलन केंद्र से निकली बाइक रैली टर्नर रोड, शिमला बाईपास, चंद्रबनी चौक, निरंजनपुर मंडी, जीएमएस रोड, बल्लूपुर चौक, चकराता रोड, घंटाघर, राजपुर रोड होते हुए गांधी पार्क पहुंची। जहां बाइक रैली का समापन हुआ। इस मौके पर टीवीएस मोटर्स के एरिया मैनेजर विशाल विक्रम सिंह, टेरेटरी मैनेजर रजत उपाध्याय आदि मौजूद रहे। इससे पहले कैंट बोर्ड के अध्यक्ष सुभाष पनवर ने कहा कि हमारा कर्तव्य है कि शहीदों के सपनों का देश बनाएं, यही उनको सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उनके बलिदान को नहीं भुलाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि अब तक हुए युद्धों में हमारी सेना ने दुश्मनों को अपनी ताकत का अहसास कराया है।  
 

8 of 11
kargil vijay diwas
हरिद्वार में विजय दिवस का महाआयोजन पर भारी बारिश के बाद भी लोगों का जोश कम नहीं हुआ। शहर में पहली बार अमर उजाला, जुर्स कंट्री और अन्य सहयोगी संस्थाओं की ओर से श्रीचंद्राचार्य चौक पर आयोजित विजय दिवस समारोह में कारगिल के अमर शहीदों और जांबाजों को नमन करने के लिए लोगों का उत्साह थमने का नाम नहीं ले रहा था। श्रीचंद्राचार्य चौक पर आयोजित समारोह का हिस्सा बनने के लिए शहर की कई व्यापारिक और सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि सुबह से ही जुटने लगे थे। छात्रसंघ प्रतिनिधियों और स्कूली छात्र-छात्राओं का जोश भी देखते ही बनता था।
 

9 of 11
kargil vijay diwas
करीब दस बजे देशभक्ति की धुनों के बीच जिलाधिकारी दीपक रावत, रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा, जुर्स कंट्री के चेयरमैन यूसी जैन,  एचईसी ग्रुप ऑफ कालेज के चेयरमैन संदीप चौधरी, अलकुश इंडस्ट्रीज के चेयरमैन आरके शुक्ला और मार्केटिंग मैनेजर राजेश शुक्ला, भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष नरेश शर्मा ,समाजसेवी डा. विशाल गर्ग, विभाष मिश्रा आदि अतिथियों ने ध्वजारोहण किा। इसके बाद आयोजन स्थल पर मौजूद सैकड़ों लोगों ने सामूहिक राष्ट्रगान में हिस्सा लिया। साथ ही पास में ही बनाए गए स्मारक स्थल पर कारगिल के शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की गई।  देशभक्ति के जज्बे से ओतप्रोत समारोह को सभी ने सराहा और देश के लिए कुछ कर गुजरने का संकल्प दोहराया।   
     

10 of 11
kargil vijay diwas
कारगिल के जांबाजों को पुष्पांजलि अर्पित करने वालों में पंजाबी महासभा के जिलाध्यक्ष अमर कुमार, प्रवीण कुमार, पूर्व पार्षद रवि धींगड़ा, व्यापारी नेता राकेश मल्होत्रा, विक्की तनेजा, डा. संदीप कपूर, सुभाष तनेजा, राजू चावला, अनिल झांब, हिमांशु अरोड़ा, भारत अग्रवाल, मनोज क़ुमार,  बजरंग दल के प्रदेश सह संयोजक अनुज वालिया,  मनीष लखानी, कल्याण आयुर्वेद के चेयरमैन डा. अजय गुप्ता, अनिल शर्मा, भाजपा की मंडल अध्यक्ष कामिनी सड़ाना, कांग्रेस नेता अरविंद गुर्जर, व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष संजीव चौधरी, सिद्धार्थ  कौशिक, मनीष गुप्ता, सौरभ अरोड़ा, श्रीचंद्राचार्य व्यापार मंडल के अध्यक्ष मृदुल कौशिक, दीपक अग्रवाल, गुरुकुल कांगड़ी छात्र परिषद के अध्यक्ष विक्रम भुल्लर, सतविंद्र सिंह, किशोर अरोड़ा,  अनुज सिंघल, आदित्य कुमार, अनिल अरोड़ा, पूर्व पार्षद राजेश शर्मा, बाबू सिंह, प्रदीप कालरा, राज्य आंदोलनकारी परिषद के केंद्रीय अध्यक्ष जेपी पांडे, अफजल अल्वी, मयंक मेहंदीरत्ता, एचईसी कॉलेज के प्राचार्य डा. नवनीत वर्मा, अनिल शर्मा समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।    
    
विज्ञापन

11 of 11
गढ़वाल राइफल्स का स्मारक
समारोह में के दौरान राष्ट्रगान से लेकर पुष्पांजलि तक में बच्चों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। विज्डम ग्लोबल स्कूल के प्रधानाचार्य डा. अरुण सिन्हा, निदेशक डा. अशोक त्यागी के नेतृत्व में काफी संख्या में बच्चे सुबह से ही आयोजन स्थल पर पहुंच गए थे। एचईसी कालेज के छात्र-छात्राएं और शिक्षक प्राचार्य डा. नवनीत वर्मा के साथ पहुंचे। मां सरस्वती पब्लिक स्कूल के प्रबंधक अमित चौहान के नेतृत्व में भी बड़ी संख्या में बच्चों ने शिरकत की।  समारोह में जिलाधिकारी दीपक रावत ने कहा कि हमारे देश के जवान हमारी शान हैं। कारगिल युद्ध हो या कोई और मौका मातृभूमि की रक्षा करते हुए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर शहीदों का ऋण हम कभी नहीं चुका पाएंगे। मैं उन परिवारों को भी नमन करना चाहता हूं जिन्होंने अपने बच्चों को देश के सेवा के लिए समर्पित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें