कांवड़ तैयार कर रहे मुस्लिम परिवार
- फोटो : अमर उजाला
ज्वालापुर की लाल मंदिर कॉलोनी से सटी इंद्राबस्ती बस्ती में रहने वाले सिकंदर और उसके भाई वर्षों से कांवड़ बनाने का काम कर रहे हैं। वर्ष के अन्य दिनों दिहाड़ी मजदूरी करने वाले यह परिवार पिछले दो महीने से सुबह से शाम तक कांवड़ बनाने में जुटे हुए थे, अब कांवड़ मेला बाजार में इन्हें बेच रहे हैं। इसके अलावा अहबाबनगर, तेलियान व अन्य मोहल्लों में भी बाहर से आकर लोग कांवड़ तैयार कर अब बाजारों में इन्हें बेच रहे हैं।