हरिद्वर में कांवड़ यात्रा
- फोटो : अमर उजाला
इस बार शिवरात्रि दो अगस्त को है। शिवरात्रि पर्व पर गंगाजल से भगवान शिव का जलाभिषेक किया जाएगा। दूर दराज क्षेत्रों से आने वाले अधिकांश कांवड़ यात्री अपने गंतव्यों के नजदीक पहुंच चुके हैं। डाक कावड़ आने से रुड़की बाईपास पर भी पैदल कांवड़ यात्रियों की संख्या कम होने लगी है। डाक कांवड़ के लिए पुलिस प्रशासन ने अलग से प्लान तैयार किया है ताकि आमजन को कोई असुविधा न हो।