फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूर्य नमस्कार से अल्लाह को बुरा नहीं लगता, खुश होता है: साबरी

Sat, 16 Jul 2016 09:45 AM IST
नवीन नौटियाल/अमर उजाला, ऋषिकेश
विज्ञापन
1 of 9
kamal sabri - फोटो : अमरउजाला
जाने-माने सारंगी वादक कमाल साबरी ने मजहब की आड़ में राजनीति करने वालों को कड़ा संदेश दिया है। तीर्थनगरी में साबरी ने दो टूक कहा सूर्य नमस्कार करने से अल्लाह खुश होगा।
विज्ञापन

2 of 9
kamal sabri - फोटो : toi
सूर्य नमस्कार करने से अल्लाह को बुरा नहीं लगता है। क्योंकि सूर्य भी अल्लाह ने ही बनाया है। भगवान की हर बनाई चीज इंसानों के लिए है। मजहब की आड़ में राजनीति चमकाने वाले सूर्य नमस्कार का विरोध कर सकते हैं। कहा शास्त्रीय संगीत से मन के विचारों को शुद्ध करके ईश्वर की अनुभूति की जा सकती है।
विज्ञापन

3 of 9
kamal sabri - फोटो : अमरउजाला
सारंगी को दुनिया के कोने में पहचान दिला चुके मशहूर सारंगी वादक साबरी परिवार के सातवें पीढ़ी के सारंगी वादक कमाल साबरी इन दिनों तीर्थनगरी ऋषिकेश में हैं। उन्होंने बताया कि उनका परिवार लगभग चार सौ सालों से सारंगी को देश-दुनिया में पहुंचा रहा है।

4 of 9
kamal sabri - फोटो : अमरउजाला
ऑल इंडिया रेडियो सहित फ्रांस, पाकिस्तान, स्विट्जरलैंड, इटली रेडियो के माध्यम से भारतीय सारंगी को पहचान दिला चुके सारंगी वादक कमाल साबरी ने बताया कि भारतीय शास्त्रीय संगीत में मन के विचारों को शुद्ध करने की क्षमता है। उन्होंने बताया कि उनके परिवार में लगातार छह पीढ़ियों ने सारंगी के माध्यम से भारतीय संगीत को नई पहचान दिलाई है।
विज्ञापन

5 of 9
kamal sabri - फोटो : the hindu
कमाल साबरी मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर जाकिर हुसैन, फतेह अली खान, हुसाम रामजी के साथ काम कर चुके हैं। कमाल साबरी चीन के राष्ट्रपति और नार्वे के प्रधानमंत्री समेत राष्ट्रपति आर वेंकटरमन और एपीजे अब्दुल कलाम के सामने भी प्रस्तुति दे चुके हैं।
विज्ञापन

6 of 9
kamal sabri - फोटो : sarangi.co.uk
उन्हें संगीत भूषण अवार्ड, यंग मेस्ट्रो अवार्ड, यंग उस्ताद खिताब भी मिल चुका है। वे तिहाड़ जेल में कैदियों को सारंगी के साथ भारतीय संगीत की तालीम भी दे चुके हैं। उन्होंने बताया कि वे आजकल अपने छोटे बेटे को सारंगी की तालीम दे रहे हैं, ताकि सारंगी को बचाया जा सके। 
विज्ञापन

7 of 9
kamal sabri - फोटो : hamaraphotos.com
सारंगी वादक कमाल साबरी ने कहा कि आजकल जो गाने बनाए जा रहे हैं। इन गाने से युवा पीढ़ी भ्रमित हो रही है। उन्होंने कहा कि ‘चार बोतल वोटका काम मेरा रोज का’ जैसे गाने बच्चों में गलत आदत डाल रहे हैं। उन्होंने ऐसे भ्रमित करने वाले गानों पर रोक लगाने की मांग की है। माता-पिता को अपने बच्चों को भारतीय संगीत के बारे में बताना चाहिए।

8 of 9
kamal sabri - फोटो : wikimedia
सारंगी वादक कमाल साबरी ने बताया कि शास्त्रीय संगीत को बचाने के लिए वह एक कॉलेज खोलने वाले हैं। आगामी सत्र से दिल्ली विवि में शास्त्रीय संगीत की कक्षाएं शुरू की जाएंगी। विवि के अधिकारियों से इस बारे में बात हो चुकी है। यदि दिल्ली सरकार भूमि उपलब्ध कराती है तो कॉलेज खोला जाएगा।
विज्ञापन

9 of 9
kamal sabri
उक्त कालेज में बच्चों को भारतीय संगीत की पूरी तालीम दी जाएगी। उन्होंने कहा कि यह देख कर दुख होता कि भारत में शास्त्रीय संगीतकार, सारंगी वादक, तबला वादक आदि में से किसी के नाम से कॉलेज, भवन या सड़क नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें