फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PICS: युवा फेस्ट में चला कैलाश का जादू, सूफी गीतों पर जमकर झूमे छात्र

Fri, 21 Apr 2017 05:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून  
विज्ञापन
1 of 7
‘ये दुनिया ऊट पटांगा, कित हाथ है कित टांगा...’ कुछ इसी अंदाज में युवाओं से रूबरू होने प्ले बैक सिंगर कैलाश खेर देहरादून पहुंचे। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
उत्तरांचल विश्वविद्यालय के चौथे युवा फेस्ट में कैलाश खेर ने देर शाम तक छात्र-छात्राओं को झुमाया।  उन्होंने अपनी प्रस्तुतियों से माहौल को सूफियाना बना दिया। 
विज्ञापन

3 of 7
​बृहस्पतिवार को चौथे युवा फेस्ट का शुभारंभ उत्तरांचल विवि के चांसलर जितेंद्र जोशी ने दीप जलाकर किया। इसके बाद पद्मश्री कैलाश खेर ने मंच संभाला। 

4 of 7
उन्होंने श्रोताओं को अपने जोशीले और निराले अंदाज से थिरकने को मजबूर कर दिया। कैलाश खेर ने एक के बाद कई जबरदस्त प्रस्तुतियां दीं। उन्होंने ‘जब पिया के रंग रंग दीनी ओढ़नी गाना गाया तो महफिल में जादू सा छाने लगा। 
विज्ञापन

5 of 7
इसके बाद तौबा तौबा तौबा वे तेरी सूरत, बम लाहिरी बम लाहिरी, संईया संईया, अल्लाह के बंदे हंस दे, यूं ही चला चल राही, संगिनी मैं पिया की बनूं जैसे सुपरहिट गीतों से भरपूर मनोरंजन किया।
विज्ञापन

6 of 7
 श्रोताओं ने भी जोर-शोर से तालियां बजाकर कैलाश खेर का उत्साह बढ़ाया। इससे पहले विवि के चांसलर जितेंद्र जोशी, निदेशक अभिषेक जोशी, लॉ कॉलेज के प्रिंसिपल डा. राजेश बहुगुणा ने कैलाश खेर का स्वागत किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
चांसलर जितेंद्र जोशी ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से युवाओं में नई ऊर्जा व जोश का संचार होता है। वह उच्च गुणवत्ता की शिक्षा के साथ ही छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए तत्पर हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें