जियो ने अपने इन नए रिचार्ज प्लान्स से अपने कस्टमर्स की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। इन प्लान के तहत अब नेट जियो चलाने वालों को खूब रुलाएगा।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
jio
अब तक हाईस्पीड नेट लिमिट खत्म हो जाने के बाद भी व्हाट्सअप और फेसबुक सहित अन्य वेबसाइट चल जाती थी, लेकिन अब ऐसा करना बेहद मुश्किल होगा।
विज्ञापन
3 of 6
Jio free data
जियो के नए प्लान्स में यूजर्स को मिलने वाली स्पीड में भी बदलाव किया गया है, हाई स्पीड डेटा खत्म होने के बाद मिलने वाली डेटा स्पीड को आधा कर दिया है। मतलब अब डेली की लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट पहले के मुकाबले आधी स्पीड से चलेगा।
4 of 6
Jio
नए वाउचर में जियो का सबसे छोटा रिचार्ज 52 रुपए का है। जिसमें यूजर को 7 दिन की वैधता के साथ अनलिमिटेड इंटरनेट और कॉलिंग की सुविधा मिल रही है। लेकिन इसमें यूजर को रोजाना हाई स्पीड का केवल 0.15GB डेटा ही मिलेगा। मतलब कुल सात दिन में 1.05GB डेटा मिलेगा। रोजाना की स्पीड खत्म होने के बाद इंटरनेट की स्पीड कम हो जाएगी।
विज्ञापन
5 of 6
सांकेतिक तस्वीर
98 के रिचार्ज में 14 दिन अनलिमिटेड इंटरनेट और कॉलिंग की सुविधा मिल रही है। लेकिन इसमें यूजर को रोजाना हाई स्पीड का केवल 0.15GB डेटा ही मिलेगा। मतलब कुल 14 दिन में 2.1 GB डेटा मिलेगा। रोजाना की स्पीड खत्म होने के बाद इंटरनेट की स्पीड कम हो जाएगी।
बाकि नए प्लान्स की जानकारी के लिए आप जियो की ऑफिशियल वेबसाइट https://www.jio.com/en-in/4g-plans पर विजिट कर सकते हैं। रायपुर स्थित रिचार्ज की दुकान चलाने वाले प्रियांक गुप्ता ने बताया कि इन नए प्लान्स के लिए कस्टमर्स में कोई खास उत्साह नहीं दिखाई दे रहा है। वहीं श्रीनगर गढ़वाल बिड़ला कैंपस की छात्रा ममता मेहता का कहना है ये रिचार्ज प्लान्स जियो कस्टमर्स के लिए टेंशन लेकर आए हैं।