फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल से सफर करते हैं तो ध्यान दें, सोमवार से एक हफ्ते तक नहीं चलेगी ये एक्सप्रेस ट्रेन

Mon, 28 May 2018 05:05 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
train
रेल से सफर करने वाले इस खबर को जरूर पढ़ें, वरना परेशानी उठानी पड़ सकती है।
 
विज्ञापन

2 of 5
demo pic
वाराणसी के लिए रोजाना चलने वाली जनता एक्सप्रेस (14266) सोमवार से एक सप्ताह तक नहीं चलेगी। रेलवे ने इस ट्रेन को तीन जून तक निरस्त किया है। पर्यटन सीजन में ट्रेन निरस्त करने से यात्रियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। रेलवे के अनुसार प्रतापगढ़, बनारस के बीच ट्रैक को डबल लेन करने का काम चल रहा है। इस वजह से जनता एक्सप्रेस रद्द की गई है। 
विज्ञापन

3 of 5
train ticket booking
देहरादून से वाराणसी जाने वाली जनता एक्सप्रेस निरस्त होने से मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ व वाराणसी जाने वाले यात्रियों को सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ेगी। हावड़ा से आने वाली दून एक्सप्रेस लेट होने से अधिकतर यात्री जनता एक्सप्रेस से ही सफर करते हैं।

4 of 5
train ticket
लेकिन सोमवार से जनता एक्सप्रेस देहरादून से नहीं चलेगी। उत्तर प्रदेश से मसूरी घूमने आए जिन लोगों ने वापसी में जनता एक्सप्रेस में रिजर्वेशन कराया था, उनकी मुश्किलें और बढ़ गई हैं। दूसरी ट्रेनों में टिकट उपलब्ध न होने से दूसरे साधनों से वापस जाने का विकल्प देखना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डेमो - फोटो : डेमो
रविवार को जनता एक्सप्रेस में रिजर्वेशन करने पहुंचे लोगों को वापस लौटना पड़ा। एक सप्ताह तक रेलवे ने रिजर्वेशन भी बंद कर दिया है। स्टेशन अधीक्षक सीता राम सोनकर ने बताया कि देहरादून से जनता एक्सप्रेस 28 से 3 जून तक निरस्त की गई है। बनारस व प्रतापगढ़ के बीच डबल ट्रैक का काम चल रहा है। जिससे रेलवे हावड़ा रूट की कई ट्रेनों को निरस्त कियाहै।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें