फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में हुई थी 'पान सिंह तोमर' की शूटिंग, इरफान को मिला था राष्ट्रीय पुरस्कार

Wed, 29 Apr 2020 03:40 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
इरफान खान
सिनेमा जगत के जाने-माने सितारे इरफान खान का आज बीमारी के चलते मुंबई में निधन हो गया। मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांसें लीं। 54 वर्षीय इरफान के निधन की खबर सुनते ही फिल्म जगत के साथ ही उनके चाहने वालों में शोक की लहर फैल गई। इरफान के जीवन में उत्तराखंड का विशेष स्थान था। यहीं पर उनकी सुपरहिट फिल्म पान सिंह तोमर की शूटिंग भी हुई थी। 
विज्ञापन

2 of 6
'पान सिंह तोमर' 2012 में रिलीज हुई थी
बॉलीवुड फिल्म संयोजक अभिनव थापर ने इरफान खान के बारे में बताया कि तिग्मांशु धूलिया निर्देशित 'पान सिंह तोमर' 2012 में रिलीज हुई, जिसका अधिकतर भाग उत्तराखंड में शूट हुआ था।
विज्ञापन

3 of 6
फिल्म को 2013 में  राष्ट्रीय पुरस्कार मिला - फोटो : सोशल मीडिया
इरफान को पान सिंह तोमर से अभिनय की दुनिया में एक अलग पहचान मिली व उत्कृष्ट अभिनय के लिए इस फ़िल्म से 2013 में राष्ट्रीय पुरस्कार, फिल्मफेयर क्रिटिक अवॉर्ड व कई अन्य पुरस्कारों से भी सम्मानित किया गया।

4 of 6
'करीब करीब सिंगल' 2017 में शूट हुई - फोटो : amar ujala
इरफान खान ने उत्तराखंड में अपनी आखिर फिल्म 'करीब करीब सिंगल' 2017 में मुनि की रेती, ऋषिकेश, स्वर्गाश्रम आदि स्थानों पर शूट की थी, जिसमें गंगा आरती को विशेष रूप से फिल्म में दर्शाया गया।
विज्ञापन

5 of 6
संपूर्ण फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक अपूर्णीय क्षति - फोटो : amar ujala
अपने दिल में उत्तराखंड को विशेष महत्व देने वाले एक महान कलाकार का इस दुनिया से जाना संपूर्ण फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक अपूर्णीय क्षति है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बॉलीवुड और हॉलीवुड के लिए बड़ा नुकसान
वहीं क्रिएटिव फिल्म प्रोड्यूसर सुमित अदलखा ने इरफान खान के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। कहा कि उनका जाना बॉलीवुड और हॉलीवुड के लिए बड़ा नुकसान है। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें