नशा करना है तो खेल का करो, जीवन संवर जाएगा। देहरादून के ग्राफिक एरा विवि पहुंचीं अंतरराष्ट्रीय रेसलर बबीता फोगाट ने युवाओं को कुछ इसी अंदाज में नशे से दूर रहने की नसीहत दी।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
Babita Phogat
उन्होंने कहा कि अब उनका लक्ष्य ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतना है, जिसके लिए वह तैयारियों में जुटी हैं। ग्राफिक एरा विवि ने नौवें दीक्षांत समारोह में बबीता फोगाट को विवि की खेल एंबेसेडर घोषित किया गया। इस मौके पर वह युवाओं से रूबरू हुईं।
विज्ञापन
3 of 5
Babita Phogat
बबीता ने कहा कि युवाओं में जितनी तेजी से नशे की प्रवृत्ति बढ़ रही है, वह बेहद चिंताजनक है। बबीता ने युवाओं से आह्वान किया कि नशा करना है तो खेल का करो, जीवन संवर जाएगा, ऊर्जावान हो जाओगे।
4 of 5
Babita Phogat
एक खिलाड़ी ही ऐसा होता है, जिसके जीवन में किसी और नशे की जगह ही नहीं बचती। उन्होंने कहा कि उनका पूरा परिवार हमेशा ग्राफिक एरा की खेल गतिविधियों के लिए उपलब्ध रहेगा।
अंतरराष्ट्रीय कोच एवं गीता व बबीता फोगाट के पिता महावीर सिंह फोगाट भी युवाओं से रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि आज के काम को कल पर टालने वाला कभी सफल नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि खेलों पर ध्यान देना बेहद जरूरी है।