साल दर साल यूं ही गुजरते चले जाएंगे, जो लम्हें बीत गए वो हमेशा याद आएंगे। जी हां, हम बात कर रहे हैं साल 2018 की। साल 2018 काफी मायनों में बेहद खास रहा है और यह खत्म होने के अंतिम कगार पर है। नए बरस आने में महज कुछ ही दिन बचे हैं।
अगर खेल और खिलाड़ियों के दृष्टिकोण से बात करें तो साल 2018 उनके लिए बेहद सुनहरा रहा। चाहे वह कॉमनवेल्थ गेम्स हो या एशियन गेम्स। सभी में खिलाड़ियों ने उम्दा प्रदर्शन कर देश का नाम रौशन किया। गोल्ड कोस्ट में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के खाते में कुल 66 मेडल आए, जिसमें से 26 गोल्ड थे। आइए जानते हैं उन 26 खिलाड़ियों के नाम, जिन्होंने देश का सीना किया गर्व से चौड़ाः