प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पहाड़ों की रानी मसूरी में होने वाला दौरा बेहद खास होने वाला है। जानिए इसके पीछे की वजह...
विज्ञापन
2 of 6
mussoorie
- फोटो : amarujala
दरअसल, पीएम मोदी बतौर प्रधानमंत्री मसूरी आने वाले तीसरे प्रधानमंत्री है। साथ ही 42 साल बाद कोई पीएम मसूरी आ रहे हैं। वहीं पीएम मोदी एक हफ्ते के अंदर दूसरी बार उत्तराखंड आ रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 6
lbs academy
बता दें कि, आगामी 26 अक्टूबर को पीएम मोदी एलबीएस एकेडमी आ रहे हैं। वे वहां प्रशिक्षु आईएएस को संबोधित करेंगे। इसे लेकर एलबीएस एकेडमी प्रशासन और मसूरी के लोगों में खासा उत्साह बना हुआ है।
4 of 6
jawaharlal nehru
इतिहास के जानकार जयप्रकाश उतराखंडी के मुताबिक, पण्डित नेहरू का आजादी से पूर्व और आजादी के बाद भी मसूरी से गहरा नाता रहा है। वह सर्वप्रथम 1948 और 1950 में मसूरी प्रवास के लिए आए।
विज्ञापन
5 of 6
दलाई लामा (फाइल फोटो)
1958 में वह टूरिस्ट एजेंट सम्मेलन में भाग लेने के लिए मसूरी पहुंचे। 1959 में तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा मसूरी आये तो उस समय भी नेहरू मसूरी में ही थे।
जयप्रकाश उतराखंडी ने बताया कि 1960 में नेहरू ने घोड़े पर माल रोड सैर की थी। इंदिरा गांधी भी 1975 में मसूरी आई थीं। अब प्रधानमंत्री मोदी एलबीएस अकादमी में 26 अक्तूबर को आ रहे हैं। वह यहां एक दिन रुकेंगे।