फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 दिन में सूनी हो गई मांग: गीता को हो गया था अनहोनी का आभास, पुलिस को पत्र लिखकर लगाई थी सुरक्षा की गुहार

Fri, 02 Sep 2022 10:40 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, अल्मोड़ा
विज्ञापन
1 of 5
लव मैरिज के बाद युवक की हत्या - फोटो : अमर उजाला
अल्मोड़ा भिकियासैंण तहसील के उपथरा निवासी गीता उर्फ गुड्डी को अनहोनी आभास हो गया था। उसने अपने ही परिजनों से खतरे की आशंका जताते हुए 27 अगस्त को एसएसपी को पत्र लिखा था। सुरक्षा की गुहार लगाई थी। यदि पुलिस समय रहते शिकायत को गंभीरता से लेती तो शायद उसके जगदीश की जान बच जाती।

 गीता ने पत्र में कहा था कि उसके पिता नंदन सिंह ने उसकी मां भावना देवी, उसका, भाई ललित सिंह, कैलाश सिंह का परित्याग कर दिया था। इसके बाद उसकी मां भाई-बहनों को लेकर जोगा सिंह के साथ रहने के लिए आ गई। 

लव मैरिज का खौफनाक अंजाम: घरवालों ने उजाड़ा बेटी का सुहाग, पोस्टमार्टम रिपोर्ट बयां कर रही हैवानियत की कहानी

आठवीं में पढ़ने के दौरान उसके सौतेले पिता ने उसकी स्कूल की पढ़ाई छुड़वा दी और उससे खेती सहित अन्य कठोर परिश्रम कराया जाने लगा। काम कम होने पर उसे पीटा जाता था। सौतेला भाई गोविंद सिंह भी कभी मारने आता था। घर वालों की रोज-रोज की फटकार से वह परेशान हो गई और अपने ही घर में असुरक्षित महसूस करने लगी। 

Uttarakhand: अंतर्जातीय विवाह करने पर अनुसूचित जाति के युवक की अपहरण के बाद पीट-पीटकर की हत्या

26 मई को घर से जगदीश चंद्र के साथ वह अल्मोड़ा आई।  दोनों शादी करना चाहते थे लेकिन उसके पास प्रमाणपत्र नहीं थे। वह अपने प्रमाण पत्र की व्यवस्था कर रही थी। उसका सौतेला पिता 17 जून को अल्मोड़ा में मिल गया। उसे जबरदस्ती अपने साथ ले गया और उसके साथ लगातार मारपीट की।
विज्ञापन

2 of 5
पकड़ा गया हत्यारोपी - फोटो : अमर उजाला
पिता ने धमकी दी कि भविष्य में ऐसा किया तो जान से मार दिया जाएगा। धमकी से परेशान होकर गीता सात अगस्त को रात 12 बजे घर से भागकर भिकियासैंण जगदीश चंद्र के कमरे में पहुंच गई। 21 अगस्त को गैराड़ मंदिर में दोनों ने शादी कर ली।
विज्ञापन

3 of 5
लव मैरिज करने पर युवक की हत्या - फोटो : अमर उजाला
गीता ने खुद और पति जगदीश चंद्र को सौतेले बाप, सौतेला भाई गोविंद सिंह और अन्य से जान का खतरा बताते हुए एसएसपी से सुरक्षा मांगी थी। गीता ने पत्र में कहा है कि उसका सौतेला पिता और भाई उसे और उसके पति को मारने की धमकी दे रहे हैं। उसने पुलिस से दोनों के खिलाफ कार्रवाई कर सुरक्षा देने की गुहार लगाई थी। 

4 of 5
लव मैरिज करने पर युवक की हत्या - फोटो : अमर उजाला
जगदीश चंद्र की हत्या की खबर की सूचना मिलते ही उसके गांव पनुवाद्यौखन में मातम छाया हुआ है। जगदीश की मौत के बाद उसकी वृद्ध मां का रो-रोकर बुरा हाल है। उसके घर पर सांत्वना देने वालों का तांता लगा हुआ है। गांववासी भी इस जघन्य हत्या से स्तब्ध है। जगदीश के दो बड़े भाई और एक छोटी बहन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
लव मैरिज करने पर युवक की हत्या - फोटो : अमर उजाला
गीता ने सुरक्षा देने को लेकर पुलिस को 27 अगस्त को पत्र दिया था। उसका मायका और ससुराल दोनों राजस्व पुलिस क्षेत्र के अंतर्गत आते हैं। जगदीश बिना बताए अपने घर को लौट गया था और वह कहां गया इसकी पुलिस को कोई जानकारी नहीं मिल पाई थी। हालांकि 30 अगस्त को इस संबंध में कार्रवाई के लिए भतरौंजखान थाने को पत्र भेजा गया था। 
- प्रदीप कुमार राय, एसएसपी अल्मोड़ा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें