फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव मैरिज का खौफनाक अंजाम: घरवालों ने उजाड़ा बेटी का सुहाग, पोस्टमार्टम रिपोर्ट बयां कर रही हैवानियत की कहानी

Fri, 02 Sep 2022 09:35 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रानीखेत (अल्मोड़ा)
विज्ञापन
1 of 5
लव मैरिज करने पर युवक की हत्या - फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड के अल्मोड़ा में अंतर्जातीय विवाह करने पर युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई।जगदीश का पोस्टमार्टम राजकीय अस्पताल में  किया गया। पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों डॉ. संदीप दीक्षित और डॉ. दीप पार्की ने बताया है कि जगदीश की बेरहमी से पिटाई की गई है।

Uttarakhand: अंतर्जातीय विवाह करने पर अनुसूचित जाति के युवक की अपहरण के बाद पीट-पीटकर की हत्या

शरीर में 28 चोटों के निशान मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार मरने तक जगदीश की पिटाई की गई। हत्या के बाद  प्रशासन ने पूरे अस्पताल को ही छावनी में तब्दील कर दिया था। भिकियासैंण, रानीखेत, द्वाराहाट से भी अतिरिक्त पुलिस फोर्स बुला लिया गया।

सिरफिरा आशिक: व्हाट्सएप चैटिंग के बाद मां-बेटी के खिलाफ उफना था नफरत का ज्वार, बेरहमी से लिया बदला और फिर...

जगदीश चंद्र की बेरहमी से पिटाई गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर पर चोटों के 28 निशान हैं। पोस्टमार्टम करने वाले राजकीय अस्पताल के डॉ. संदीप दीक्षित और डॉ. दीप पार्की ने बताया कि जगदीश के सिर में बायीं ओर गहरी चोट थी। जबड़ा टूटा था। नाक की हड्डी भी टूटी थी। बायें हाथ की कलाई की हड्डी और ऐड़ी भी टूटी पाई गई। जांघों के आगे-पीछे दोनों ओर चोट के निशान थे। गंभीर चोटों की वजह से जान जाने की संभावना है।
विज्ञापन

2 of 5
लव मैरिज करने पर युवक की हत्या - फोटो : अमर उजाला
प्रशासन ने पूरे अस्पताल को ही छावनी में तब्दील कर दिया था। भिकियासैंण, रानीखेत, द्वाराहाट से भी अतिरिक्त पुलिस फोर्स बुला लिया गया। एडीएम चंद्र सिंह मर्तोलिया ने संयुक्त मजिस्ट्रेट जय किशन से घटना के बारे में जानकारी हासिल की। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। वहां सीओ तिलक वर्मा, कोतवाल नासिर हुसैन भी मौजूद रहे। 
विज्ञापन

3 of 5
पकड़ा गया हत्यारोपी - फोटो : अमर उजाला
सल्ट क्षेत्र के पनवाद्यौखन गांव निवासी जगदीश चंद्र (38) पुत्र केश राम ने 21 अगस्त को भिकियासैंण में सिनार मोटर मार्ग पर स्थित बेल्टी गांव की गीता उर्फ गुड्डी से प्रेम विवाह किया था। शादी गैराड़ मंदिर में हुई थी। इस शादी से गीता की मां भावना देवी, सौतेले पिता जोगा सिंह और सौतेला भाई गोविंद सिंह नाराज थे।

4 of 5
लव मैरिज करने पर युवक की हत्या - फोटो : अमर उजाला
बेटी के अंतर्जातीय विवाह से बौखलाए उसके परिजनों ने अनुसूचित जाति के युवक का अपहरण कर लिया और पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। शव को ठिकाने लगाने जाते आरोपियों को पुलिस ने दबोच लिया। मारे गए युवक ने 12 दिन पहले ही सामान्य जाति की युवती से मंदिर में शादी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
लव मैरिज करने पर युवक की हत्या - फोटो : अमर उजाला
पूछताछ करने पर आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। जोगा सिंह ने बताया उसकी सौतेली बेटी गीता उर्फ गुड्डी ने अनुसूचित जाति के युवक जगदीश से शादी रचा ली थी, इस कारण उन्होंने युवक की जान ली है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें