फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनोवा गंगा में समाई: हादसे में मृत चारों लोगों की हुई शिनाख्त, क्रेन से बाहर निकाली गई कार, तीन लापता

Wed, 03 Jun 2026 06:14 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, देवप्रयाग (टिहरी)

सार

Uttarakhand Car Accident News: देवप्रयाग से पांच किमी आगे बदरीनाथ धाम से लौट रही एक वाहन (इनोवा) मिट्टी के पांच फीट ऊंचे ढेर को पार कर तेज ढलान से 200 मीटर नीचे लुढ़कती हुई गंगा में समा गई।
विज्ञापन
1 of 5
देवप्रयाग में गंगा में समाई कार - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार को हुए दर्दनाक हादसे में नदी से बरामद किए गए चारों शवों की पहचान कर ली गई है। देवप्रयाग कोतवाल प्रशांत बहुगुणा ने बताया कि देवप्रयाग पहुंचे परिजनों ने मृतकों की शिनाख्त डॉ. दिनेश पंवार  27 वर्ष पुत्र लोडा राम, कमला देवी 62 वर्ष पत्नी लोडा राम और अश्लेषा 22 वर्ष पुत्री हरीश परिहार के रूप में की है, जो सभी दरिया नाथ की बावड़ी, जैसलमेर राजस्थान के निवासी थे। जबकि चालक की पहचान अमित गुप्ता 32 वर्ष  पुत्र अजय गुप्ता, निवासी लक्सर हरिद्वार  के तौर पर हुई है।

Chardham Yatra: गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग, कांप रहा गंगोरी बैली ब्रिज, जोखिम में हजारों यात्रियों की जान
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
गंगा में से निकाली कारगंगा में से निकाली कार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस ने सभी मृतकों का श्रीनगर बेस अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव शोकाकुल परिजनों को सौंप दिए हैं। इधर, बुधवार को पुलिस और रेस्क्यू टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद गंगा की तेज धारा में डूबी इनोवा कार को क्रेन की मदद से बाहर निकाल लिया है।
विज्ञापन

3 of 5
गंगा में से निकाली कार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कार के भीतर किसी का शव नहीं मिला है, जिसके बाद एसडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों ने दुर्घटनास्थल के समीप ही गंगा में डीप डाइविंग  के जरिए अपना सर्च ऑपरेशन और तेज कर दिया है।

4 of 5
गंगा में से निकाली कार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस के मुताबिक, इस हादसे में 12 वर्षीय बालक आयुष्मान सुरक्षित है और उसका उपचार चल रहा है, जबकि कार सवार तीन अन्य महिलाएं गुड्डी देवी, जाह्नवी और नम्रता अब भी लापता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गंगा में से निकाली कार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जल पुलिस और गोताखोरों की टीमें राफ्ट के सहारे गंगा की लहरों के बीच लगातार तीनों लापता महिलाओं की तलाश में जुटी हुई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें