भारतीय क्रिकेट टीम के दमदार खिलाड़ी सुरेश रैना ने यहां आकर अपनी पसंदीदा कार खरीदी। कार खरीदने के बाद वे बेहद खुश नजर आए। देखिए...
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
suresh raina
सुरेश रैना ने मंगलवार को देहरादून से मर्सीडीज खरीदी। मर्सीडीज की शोरूम कीमत करीब 75 लाख रुपये है। रैना ने पिछले हफ्ते ही देहरादून में अपनी पसंदीदा कलर की मर्सीडीज बुक कराई थी।
विज्ञापन
3 of 6
suresh raina
इसका रजिस्ट्रेशन वे दिल्ली में कराएंगे। सुरेश रैना कुछ अन्य लोगों के साथ मंगलवार दोपहर मोहब्बेवाला स्थित मर्सीडीज के शोरूम बक्रले मोटर्स में पहुंचे थे।
4 of 6
suresh rena
यहां ब्रांच हेड रविंद्र चौहान समेत अन्य कर्मियों ने उनका स्वागत किया। उन्होंने पिछले हफ्ते करीब 75 लाख रुपये कीमत की मर्सीडीज की जीएलई 350 डी फोर मेटिक बुक कराई थी।
विज्ञापन
5 of 6
suresh rena
रैना ने मर्सीडीज दिल्ली के पते पर ही खरीदी, जहां वह उसका रजिस्ट्रेशन कराएंगे। करीब 70 मिनट शोरूम में रुकने के बाद रैना अपने साथियों के साथ कार लेकर चले गए।
इस दौरान रैना के पहुंचने की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में मीडियाकर्मी और प्रशसंक भी शोरूम पहुंच गए, लेकिन रैना के जल्द लौट जाने के कारण ज्यादातर लोग मुलाकात से वंचित रह गए।