गंगोत्री नेशनल पार्क का गेट 15 नवंबर से पर्यटकों के लिए बंद हो जाएगा। इस बार यात्रियों ने पिछलें पांच साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। चलिए जानते हैं क्या रहा इस बार खास...
विज्ञापन
2 of 6
gangotri park
- फोटो : amarujala
शीतकाल में बर्फबारी होने के कारण पार्क को करीब पांच माह के लिए बंद किया जाता है, जिसे दोबारा गर्मियों में 15 अप्रैल से खोला जाएगा। पिछले पांच सालों की तुलना में इस साल गंगोत्री नेशनल पार्क में सबसे अधिक सैलानी पहुंचे।
विज्ञापन
3 of 6
Gangotri National Park
पार्क के उपनिदेशक श्रवण कुमार ने बताया कि इस साल अक्तूबर तक 16755 सैलानियों ने गंगोत्री नेशनल पार्क का भ्रमण किया। बुधवार को पार्क के गेट बंद होने पर इस महीने के आंकड़े भी जोड़े जाएंगे। ऐसे में सैलानियों की संख्या 17 हजार के पार हो सकती है।
4 of 6
Gangotri National Park
करीब 2390 वर्ग किमी क्षेत्र में फैले गंगोत्री नेशनल पार्क में हिम तेंदुए, भूरे भालू, लाल लोमड़ी, भरल सहित भोजपत्र और अन्य प्रजाति के दुर्लभ जीव व पेड़-पौधे हैं। गोमुख, तपोवन, नंदनवन, शिवलिंग पीक आदि सौंदर्य स्थल भी यहां मौजूद हैं।
विज्ञापन
5 of 6
Gangotri National Park
पार्क के उपनिदेशक श्रवण कुमार ने बताया कि हर वर्ष शीतकाल में पार्क के गेट पर्यटकों के लिए 15 नवंबर को बंद तथा 15 अप्रैल को खोले जाते हैं। इस बीच केवल वन कर्मचारी ही पेट्रोलिंग के लिए पार्क में जाते हैं।
गंगोत्री नेशनल पार्क में भ्रमण करने वाले पर्यटकों की संख्या
वर्ष पर्यटकों की संख्या
2013 - 16386
2014 - 5430
2015 - 7487
2016 - 14098
2017 (अक्तूबर तक) - 16755