फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India Vs Pakistan: भारत ने पाक को हराया तो देर रात मनी दिवाली, तिरंगा लेकर सड़कों पर आए लोग

Mon, 17 Jun 2019 12:13 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 8
- फोटो : अमर उजाला
मैनचेस्टर में भारत ने पाकिस्तान को एक बार फिर करारी हार का स्वाद चखा दिया। पाकिस्तान पर भारत की जीत के बाद देशभर में दिवाली मनाई गई। लोग तिरंगा लेकर सड़क पर निकल पड़े।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
- फोटो : अमर उजाला
हिंदुस्तान की जीत के साथ ही पूरा दून जश्न में झूम उठा। घंटाघर पर युवाओं की भीड़ उमड़ पड़ी। रात को भी तिरंगा हाथ में लिए भारत माता की जय के नारे लगाते हुए युवा जोश से लबरेज नजर आए। हालांकि घंटाघर और इनामुल्ला बिल्डिंग पर पुलिस मुस्तैद रही।
विज्ञापन

3 of 8
- फोटो : अमर उजाला
रविवार को जैसे भारत-पाक का मैच शुरू हुआ तो सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। लोग जहां थे, वहीं मैच का लुत्फ लेने में जुट गए। होटल हो या रेस्टोरेंट, सभी जगहों पर लोगों की नजरें टीवी स्क्रीन पर अटक गई। पहले भारतीय टीम ने बल्लेबाजी शुरू की। उत्साह बढ़ने लगा।

4 of 8
- फोटो : अमर उजाला
जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता गया, उत्साह चरम तक पहुंचता चला गया। इसके बाद पाकिस्तान की बल्लेबाजी शुरू हुई तो शाम हो चुकी थी। रात के अंधेरे में भी लोग मैच को लेकर उत्साहित नजर आए। जैसे-जैसे विकेट गिरते गए, जोश और बढ़ता चला गया।
विज्ञापन

5 of 8
- फोटो : अमर उजाला
घंटाघर पर युवाओं को हुजूम उमड़ पड़ा। किसी भी अनहोनी से निपटने के लिए पुलिस मुस्तैद दिखी। बारिश के बाद जैसे ही पाकिस्तान के सामने 40 ओवर में 302 रन का लक्ष्य आया तो जश्न शुरू हो गया। देर रात तक लोग मैच का जश्न मनाते नजर आए।
विज्ञापन

6 of 8
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान लोगों ने जमकर आतिशबाजी की और भारत माता की जय के नारे लगाए। मौके पर एसपी सिटी श्वेता चौबे फोर्स के साथ मौजूद थीं। उन्होंने बताया कि किसी भी जगह तनाव या किसी अन्य अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। मैच को देखते हुए घंटाघर पर पुलिस और पीएसी को तैनात किया गया था।
विज्ञापन

7 of 8
- फोटो : अमर उजाला
लोगों ने एक साथ मैच का लुत्फ उठाने के लिए कॉलोनी और चौराहों पर बड़ी स्क्रीन लगाई। बच्चे, बूढे़ और जवान सभी ने जमकर डांस किया और हाथों में तिरंगा लिए हुए टीम के समर्थन में नारेबाजी की। 
विज्ञापन

8 of 8
- फोटो : अमर उजाला
पूरे मैच के दौरान दो बार बारिश हुई। पहली बारिश भारतीय टीम की बल्लेबाजी के दौरान हुई। इसके बाद दूसरी बार बारिश पाकिस्तानी टीम की बल्लेबाजी के दौरान हुई। लेकिन बारिश भी मैच के रोमांच में खलल नहीं डाल पाई। लोगों में पूरा उत्साह नजर आया।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें