अर्धशतक के बाद ऋषभ पंत
- फोटो : ट्विटर @BCCI
ऑस्ट्रेलिया टीम के साथ खेले गए अंतिम और चौथे टेस्ट के आखिरी दिन ऋषभ पंत ने ऑस्ट्रेलियाई टीम के बॉलरों की जमकर धुनाई की। ऋषभ पंत ने टीम इंडिया के लिए एक शानदार पारी खेलते हुए 89 रन बनाकर टेस्ट सीरीज जीताकर इतिहास रच दिया। ऋषभ पंत की बेहतरीन पारी खेलने और टीम इंडिया के ऑस्ट्रेलिया में सीरीज जीतने पर पंत के परिजनों और स्थानीय लोगों ने जमकर जश्न मनाया।