फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंक के खिलाफ शुरू हुआ भारत-अमेरिका का युद्घाभ्यास, तस्वीरें...

Thu, 15 Sep 2016 04:10 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 9
Indian-US army war training
आतंक को कुचलने के लिए भारत और अमेरिका की सेना के बीच प्रस्तावित संयुक्त युद्घाभ्यास उत्तराखंड में शुरू हो गया है।
विज्ञापन

2 of 9
Indian-US army war training
इस युद्धाभ्यास की शुरुआत गुरुवार की सुबह नौ बजे हुई। मालूम हो कि दोनों देशों के बीच होने वाला यह 12वां युद्धाभ्यास है।
 
विज्ञापन

3 of 9
Indian-US army war training
इसके माध्यम से दोनों देशों की सेनाएं विद्रोह और आतंकवाद को कुचलने के लिए रणनीति बनाएंगी।

4 of 9
Indian-US army war training
इसके अलावा युद्ध से संबंधित तमाम तकनीकों का आदान प्रदान भी होगा।
 
विज्ञापन

5 of 9
army
इस दौरान अमेरिकी एवं भारतीय सेनाएं एक साथ मिलकर पर्वतीय जटिल परिस्थितियों में काउंटर इमरजेंसी एवं काउंटर आतंकवाद के साथ लड़ने का अभ्यास करेंगे।
विज्ञापन

6 of 9
army
दो सप्ताह तक चलने वाले इस युद्धाभ्यास में अमेरिकी और भारतीय सेना (कांगो ब्रिगेड) के करीब 225-225 जवान शामिल होंगे।
विज्ञापन

7 of 9
army
दोनों देश के जवान इस दौरान एक-दूसरे के हथियारों एवं सैन्य उपकरणों से जुड़कर कार्य करेंगे।

8 of 9
army
साथ ही रणनीतिक, तकनीक, कार्रवाई एवं ऑपरेशनल अनुभवों को भी साझा करेंगे।
विज्ञापन

9 of 9
army
युद्धाभ्यास का समापन आतंकवाद के विरुद्ध संयुक्त आपरेशन के प्रदर्शन के साथ होगा। इस दौरान ब्रिगेड मुख्यालय स्तरीय कमान पोस्ट अभ्यास, फील्ड ट्रेनिंग अभ्यास के साथ-साथ दोनों के सैन्य विशेषज्ञों द्वारा आपसी हितों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें