बदरीनाथ से तीन किमी आगे भारत का आखिरी गांव माणा सांस्कृतिक विरासत और अपनी अनूठी परंपराओं के लिए खासा महत्वपूर्ण है। लेकिन इससे भी ज्यादा यहां की प्राकृतिक सुंदरता देश विदेश के पर्यटकों के अपनी ओर खींचती है।
विज्ञापन
हिंदुस्तान के आखिरी गांव की सुंदरता देख चौंधिया जाएंगी आंखें
2 of 8
india last village mana have natural beauty
मांणा गांव समुद्र तल से 19,000 फुट की ऊंचाई पर बसा है। भारत-तिब्बत सीमा से लगे यह गांव अपनी अनूठी परम्पराओं के लिए भी खासा मशहूर है। यहां रडंपा जनजाति के लोग निवास करते हैं।
विज्ञापन
हिंदुस्तान के आखिरी गांव की सुंदरता देख चौंधिया जाएंगी आंखें
3 of 8
india last village mana have natural beauty
पहले बद्रीनाथ से कुछ ही दूर गुप्त गंगा और अलकनंदा के संगम पर स्थित इस गांव के बारे में लोग बहुत कम जानते थे लेकिन अब सरकार ने यहां तक पक्की सड़क बना दी है। इससे यहां पर्यटक आसानी से आ जा सकते हैं, और इनकी संख्या भी पहले की तुलना में अब काफी बढ़ गई है।
हिंदुस्तान के आखिरी गांव की सुंदरता देख चौंधिया जाएंगी आंखें
4 of 8
india last village mana have natural beauty
भारत की उत्तरी सीमा पर स्थित इस गांव के आसपास कई दर्शनीय स्थल हैं जिनमें व्यास गुफा, गणेश गुफा, सरस्वती मन्दिर, भीम पुल, वसुधारा आदि मुख्य हैं।
विज्ञापन
हिंदुस्तान के आखिरी गांव की सुंदरता देख चौंधिया जाएंगी आंखें
5 of 8
india last village mana have natural beauty
मांणा में कड़ाके की सर्दी पड़ती है। छह महीने तक यह क्षेत्र केवल बर्फ से ही ढका रहता है। यही कारण है कि यहां कि पर्वत चोटियां बिल्कुल खड़ी और खुष्क हैं। सर्दियां शुरु होने से पहले यहां रहने वाले ग्रामीण नीचे स्थित चमोली जिले के गांवों में अपना बसेरा करते हैं।
विज्ञापन
हिंदुस्तान के आखिरी गांव की सुंदरता देख चौंधिया जाएंगी आंखें
6 of 8
india last village mana have natural beauty
यहां का एकमात्र इंटर कॉलेज छह महीने मांणा में और छह महीने चमोली में चलाया जाता है। हालांकि यह पूरा क्षेत्र सालभर ठंडा रहता है लेकिन यहां की ज़मीन को बंजर नहीं कहा जा सकता।
विज्ञापन
हिंदुस्तान के आखिरी गांव की सुंदरता देख चौंधिया जाएंगी आंखें
7 of 8
india last village mana have natural beauty
अप्रैल-मई में जब यहां बर्फ पिघलती है, तब यहां की हरियाली देखने लायक होती है। यहां की मिट्टी आलू की खेती के लिए सबसे अच्छी मानी जाती है।
हिंदुस्तान के आखिरी गांव की सुंदरता देख चौंधिया जाएंगी आंखें
8 of 8
india last village mana have natural beauty
हिमालय क्षेत्र में मिलने वाली अचूक जड़ी-बूटियों के लिए भी मांणा गांव प्रसिद्ध है। हालांकि यहां के बहुत कम लोगों को इसकी जानकारी है। यहां मिलने वाली कुछ उपयोगी जड़ी-बूटियों में ‘बालछड़ी’ है जो बालों में रूसी खत्म करने और उन्हें स्वस्थ रखने के काम आती है। माणा गांव की आबादी चार सौ के करीब है और यहां केवल 60 घर हैं।