फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन सीमा पर भारतीय सुरक्षा बलों ने लिपुलेख में सुरक्षा बढ़ाई, आईटीबीपी ने छुट्टी पर गए जवानों को वापस बुलाया

Sat, 27 Jun 2020 09:04 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डीडीहाट (पिथौरागढ़)
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : फाइल फोटो
भारतीय सीमा पर चीन की हरकतों को देखते हुए भारत ने लिपुलेख में सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता कर दी है। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस ने भी छुट्टी पर भेजे गए जवानों को वापस अपनी-अपनी बटालियनों में बुला लिया है। 
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : फाइल फोटो
लिपुलेख में चीनी सैनिकों की ओर से चेतावनी लिखा झंडा लहराने और गलवां घाटी में हिंसक झड़प के बाद लिपुलेख में भी भारत ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। आईटीबीपी और भारतीय सेना के जवान लिपुलेख तक कड़ी चौकसी के साथ गश्त कर रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : फाइल फोटो
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आईटीबीपी ने छुट्टी पर भेजे गए सभी जवानों को वापस अपनी-अपनी बटालियनों में बुला लिया है। देश के हर कोने से वापस ड्यूटी में पहुंच रहे जवानों को क्वारंटीन के बाद सीमा पर तैनात किया जाएगा।   

4 of 5
- फोटो : फाइल फोटो
उधर, नेपाल सीमा पर चल रही गतिविधियों को देखते हुए एसएसबी ने भी नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट जारी किया है। एसएसबी के जवान चौबीस घंटे सीमा पर गश्त कर रहे हैं। काली नदी में बने अंतरराष्ट्रीय झूला पुलों के साथ ही पूरी सीमा पर निगाह रखी जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : फाइल फोटो
वहीं, नेपाल जल्द ही भारत के कालापानी और चीन सीमा के तिंकर में निगरानी के लिए एक और बीओपी (बॉर्डर आउट ऑफ फोर्स) बनाने जा रहा है। बीओपी बनाने का सर्वे पूरा कर लिया है। इससे नेपाल सशस्त्र प्रहरी बल सीमा क्षेत्र में भारतीय सुरक्षा एजेंसियों पर निगरानी रखेगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें