फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत की शानदार जीत पर धोनी के 'ससुराल' से रोहित शर्मा के लिए आया खास संदेश, पढ़िए...

Thu, 14 Dec 2017 11:14 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 9
dhoni rohit
भारत-श्रीलंका के बीच हुए वन डे मैच में भारत की शानदार जीत के बाद धोनी के ससुराल से रोहित शर्मा के लिए खास संदेश आया है। पढ़िए...
विज्ञापन

2 of 9
रोहित शर्मा - फोटो : twitter
मोहाली में खेले गए तीन वन-डे मैचों की सीरीज के दूसरे मैच में टीम इंडिया ने इस मैच को 141 रन से शानदार जीत हासिल की। इस दौरान रोहित शर्मा ने डबल शतक जड़कर सबके दिलों पर राज कर लिया।
विज्ञापन

3 of 9
एमएस धोनी - फोटो : icc
भारत की जीत के बाद उत्तराखंड के देहरादून यानी धोनी  के ससुराल में भी लोगों ने जमकर जश्न मनाया। लोगों ने धोनी और रोहित शर्मा को बधाई भी दी। वहीं कुछ लोगों का कहना  है कि रोहित ने विराट की कमी को पूरा कर दिया। क्रिकेट प्रेमियों विजय, संजय, आशु का कहना है कि धोनी, विराट जैसे ही रोहित ने आज नया कीर्तिमान हासिल किया है। भारतीय टीम पर हमें गर्व है।

4 of 9
cricket
बता दें, कि टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 392 रन बनाए। जबकि श्री लंका की टीम 50  ओवर में आठ विकेट खोकर 251 रन ही बना पाई। टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा विकेट दाएं हाथ के स्पिनर यजुवेंद्र चहल ने लिए। चहल ने 10 ओवर में तीन विकेट लिए, वहीं जसप्रीत बुमरा ने 2 विकेट झटके। जसप्रीत ने अपने पहले ही ओवर में दनुष्‍का गुणतिलका (16)को धोनी के हाथों कैच आउट करा दिया। इसके अलावा वॉशिंगटन सुंदर, पांड्या, भुवनेश्वर एक-एक विकेट लिया। 
 
विज्ञापन

5 of 9
टीम इंडिया - फोटो : BCCI
वहीं श्रीलंका की ओर से सबसे ज्यादा रन ऑलराउंडर एंजिलो मैथ्यूज ने बनाए। मैथ्यूज ने 111 रन की नाबाद पारी खेली। मैथ्यूज के अलावा श्रीलंका का एक भी बल्लेबाज टीम इंडिया के गेंदबाजों के सामने ज्यादा देर तक टिक नहीं सका।
विज्ञापन

6 of 9
India vs Sri Lanka, 2nd ODI, Mohali
मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया, लेकिन इस बार श्रीलंकाई कप्तान थिसारा परेरा यह फैसला रोहित और शिखर धवन ने गलत साबित किया। रोहित शर्मा ने अपने करियर का तीसरा दोहरा शतक लगाया।
विज्ञापन

7 of 9
Mohali Match
टीम इंडिया ने श्रीलंका को 393 रन का विशाल लक्ष्य दिया। इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और लगातार अंतराल में विकेट गिरते रहे और 50 ओवर खेलकर सिर्फ 251/8 रन ही बना पाई।

8 of 9
Mohali Match
बता दें कि, इस मैच में भारत की टीम में रोहित शर्मा (कप्तान), महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), शिखर धवन, अजिंक्या रहाणे, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे वाश़िगटन संदुर, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार व सिद्धार्थ कौल ने खेला।
विज्ञापन

9 of 9
India vs Sri Lanka, 2nd ODI, Mohali
वहीं श्रीलंका टीम में तिषारा परेरा (कप्तान), उपुल, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), चतुरंगा डीसिल्वा, अकिला धनंजय, सूरंगा लकमल, नुआन प्रदीप, सदीरा समरविक्रमा, धनंजय डीसिल्वा, दुष्मंत चमीरा, सचित पाथिराना थरंगा, धनुष्का गुणतिलक, लाहिरू थिरमाने, एंजेलो मैथ्यूज, असेला गुणरत्ने, कुशाल परेरा शामिल रहे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें