फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत का एक अनोखा गांव, जहां नहीं लगता सांप के काटे का जहर

Sun, 18 Jun 2017 04:00 PM IST
सूपा बिष्ट / अमर उजाला, साहिया
विज्ञापन
1 of 6
snake - फोटो : amar ujala
आज अमर उजाला आपको ऐसे गांव के बारे में बताने जा रहा है जहां सांप के काटे का जहर खुद ही बेअसर हो जाता है। पढ़िए अद्भुत गांव की कहानी...
 
विज्ञापन

2 of 6
nag devta temple - फोटो : amar ujala
उत्तराखंड प्रदेश के जनजातिय क्षेत्र जौनसार बावर के गांव सुरेऊ में सांप काटने पर उपचार की जरूरत नहीं पड़ती। ग्रामीणों की मान्यता है कि नाग देवता के स्मरण करने से सांप के काटे का जहर उतर जाता है।
 
विज्ञापन

3 of 6
जहरीले सांप
ग्रामीण मानते है कि नाग देवता उनके अनाज और धन की भी सुरक्षा करते है। नाग देवता रुष्ट न हो, इसके लिए गांव में हर साल तेरह अप्रैल को नाग देवता की पूजा को भव्य आयोजन किया जाता है। कालसी प्रखंड के दुर्गम में बसे सुरेऊ गांव 46 परिवार रहते हैं। गांव के मुखिया (स्याणा) शांति सिंह चौहान बताते है कि जंगलों से घिरा होने के कारण अक्सर गांव में सांप दिखाई पड़ते हैं। कई बार सांप लोगों को काट भी चुके हैं।

4 of 6
सबसे लंबे अजगर की मौत - फोटो : ANI
उन्होंने बताया कि नाग देवता की कृपा से गांव में आज तक किसी भी व्यक्ति को सांप से काटने से मौत नहीं हुई। बताया कि सांप के काटने पर यहां उपचार की जरूरत नहीं पड़ती। नाग देवता के स्मरण मात्र से ही सांप के काटने का जहर उतर जाता है। गांव में सदियों से नाग देवता की पूजा-अर्चना की जाती है।
 
विज्ञापन

5 of 6
सांप - फोटो : Amar Ujala
देवता रुष्ट न हो इसके लिए हर साल 13 अप्रैल को गांव में नाग देवता की पूजा अर्चना होती है। बुरांस के फूल, आटे और गुड़ से विशेष भोजन तैयार किया जाता है। जिसका भोग देवता को लगाया जाता है। यही नहीं इस दिन गांव के प्रत्येक घर से एक व्यक्ति देवता के नाम पर उपवास भी रखता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
snake venom
नाग देवता मंदिर समिति के अध्यक्ष शूरवीर सिंह ने बताया कि एक साल पूर्व गांव में ही देवता का मंदिर बनाया गया। इससे पूर्व तक ग्रामीण एक किमी दूर स्थित नाग देवता के मूल स्थान नगाया डांडा पर पूजा अर्चना के लिए जाते थे, देवता की अनुमति लेकर मंदिर को गांव में ही बनाया गया। 17 अप्रैल को देवता के मूल स्थान नगाया डांडा में बिस्सू का आयोजन किया जाता है। इसमें सिलगांव खत के 10 गांव के लोग शामिल होते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें