आईएमए पीओपी
- फोटो : अमर उजाला
आईएमए के चैटवुड भवन के सामने ड्रिल स्क्वायर पर आयोजित होने वाली परेड के बाद निजाम पवेलियन में पीपिंग व ओथ सेरेमनी होती है। जहां पर स्वजन अपने लाडलों के कंधों पर पीप्स (सितारे) चढ़ाते हैं और जेंटलमैन कैडेट से लेफ्टिनेंट बनने वाले युवा देश की रक्षा के लिए मर-मिटने की शपथ लेते हैं। उत्सव व जश्न के इस पूरे दृश्य को कैमरों में कैद करने की होड़ लगी रहती। लेकिन इस बार अकादमी प्रबंधन ने पीपिंग व ओथ सेरेमनी इंटरनल आयोजित की। इसमें मीडिया कर्मियों को जाने की अनुमति नहीं थी। कैडेटों के स्वजन, अकादमी के अधिकारी व प्रशिक्षक ही इस कार्यक्रम में शामिल हुए।