फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PICS: द्रोणनगरी में गूंजा ‘जय जगन्नाथ’ का नाद, सीएम त्रिवेंद्र ने झाड़ू लगाकर किया यात्रा का शुभारंभ

Sun, 14 Jan 2018 09:31 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
yatra
जय जगन्नाथ... के नाद से रविवार को द्रोणनगरी का माहौल भक्तिमय हो गया। मौका था श्री जगन्नाथ मंदिर सेवा समिति की ओर से निकाली गई भव्य 18वीं प्राचीन श्री जगन्नाथ रथयात्रा का। परेड ग्राउंड से शुरू हुई रथयात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और रथ खींचने में योगदान दिया।
विज्ञापन

2 of 6
yatra
इस दौरान जय जगन्नाथ, जय जगन्नाथ, जय जगन्नाथ, स्वामी जय जगन्नाथ... के उद्घोष से शहर का माहौल भक्तिमय हो गया। रथयात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। आतिशबाजी के बीच मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने जगन्नाथ रथयात्रा का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि वह तीसरी बार इस यात्रा में शिरकत कर रहे हैं। इस दौरान सीएम ने सभी को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

3 of 6
yatra
उन्होंने कहा कि यह देश का त्योहार है और जगन्नाथ यात्रा निकलने के चलते यह दिन और शुभ हो गया। उच्च शिक्षा राज्यमंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि भगवान जगन्नाथ की यात्रा में शामिल होना अनोखा और अद्भुत अहसास है। इस दौरान यात्रा में शामिल हजारों श्रद्धालुओं ने रथ खींचा। भगवान जगन्नाथ के रथ के आगे बच्चे ढोलक, मंजीरा आदि वाद्य यंत्र बजाते हुए चल रहे थे।

4 of 6
yatra
परेड ग्राउंड से शुरू होकर रथयात्रा कनक चौक और गांधी पार्क होते हुए घंटाघर पहुंची। यहां से पलटन बाजार, गांधी रोड, महाराजा अग्रसेन चौक होते हुए हरिद्वार रोड स्थित श्रीकृष्णा वेडिंग प्वाइंट पर रथयात्रा पहुंची। यहां भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा को करीब एक घंटे का विश्राम दिया गया।
विज्ञापन

5 of 6
yatra
यहां आयोजित भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इसके बाद श्री जगन्नाथ मंदिर, विष्णु विहार में रथयात्रा पहुंची। यहां ठाकुर जी की भव्य आरती हुई, जिसमें काफी संख्या में भक्तगण शामिल हुए। यात्रा के संयोजक अजय भटनागर ने बताया कि यात्रा का समापन महोत्सव 20 जनवरी को होगा। इसमें राजस्थान से विक्की और पवन शर्मा आएंगे और संकीर्तन करेंगे। इस मौके पर एसडीएम सदर प्रत्यूष सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
yatra
जगन्नाथ रथयात्रा में केवल प्रदेश ही नहीं, बल्कि अन्य राज्यों से आए श्रद्धालुओं ने भी रथ खींचा। हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश से बड़ी संख्या में भक्त यहां पहुंचे। सहारनपुर से आए रोहित अग्रवाल ने बताया कि वह हर रथयात्रा में हिस्सा लेने देहरादून आते हैं। हिसार से पहुंचे कमल जिंदल के मुताबिक, वह पिछले तीन रथयात्रा में शामिल हो चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें