फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भरी सर्दी में श्रद्धालुओं ने आस्था के सागर में लगाई डुबकी, देवी देवताओं ने भी किया स्नान, तस्वीरें

Sun, 14 Jan 2018 08:56 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
1 of 7
snan
हाड़ कंपाने वाली ठंड पर आस्था के सागर में श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाकर सूर्य को अर्घ्य दिया। तस्वीरें...
 
विज्ञापन

2 of 7
snan
मकर संक्रांति के पर्व पर हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाकर पुण्य अर्जित किया। गंगा स्नान और पूजन के बाद श्रद्धालुओं ने दान किया। कुशावर्त घाट पर यज्ञोपवीत आदि संस्कार संपन्न कराए। स्नान पर्व सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन और पुलिस की ओर से विशेष इंतजाम किए गए थे। ज्यादा भीड़ नहीं उमड़ने से शहर के अंदर और हाईवे पर यातायात व्यवस्था सामान्य बनी रही।
विज्ञापन

3 of 7
snan
मकर संक्रांति स्नान के लिए बाहरी राज्यों से श्रद्धालु शनिवार रात को ही हरिद्वार पहुंच गए थे। मकर संक्रांति के स्नान के लिए सबसे ज्यादा श्रद्धालु उत्तराखंड के गढ़वाल और कुमाऊं मंडल के अलावा जम्मू काश्मीर और हिमाचल प्रदेश से पहुंचे थे। सुबह के समय कड़ाके की ठंड होने के कारण स्नान धीमी गति से शुरू हुआ।

4 of 7
snan
सुबह के समय गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की संख्या काफी कम थी। सात बजे के बाद श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़नी शुरू हुई। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया हरकी पैड़ी समेत गंगा के विभिन्न घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ती चली गई। तीसरे पहर तक स्नान चलता रहा। सूर्य के मकर राशि में प्रवेश के बाद स्नानार्थियों की संख्या अधिक हुई। गंगा स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने मकर के सूर्य को अर्घ्य प्रदान किया। गंगा स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने खिचड़ी का दान किया।
विज्ञापन

5 of 7
snan
रविवार को सुबह उत्तराखंड गढ़वाल के टिहरी जिले से मां भगवती की डोली के साथ सैकड़ों श्रृद्धालुओं ने गंगा में पवित्र स्नान किया। इस दौरान श्रृद्धालुओं ने मां भगवती की डोली पर जगह-जगह पुष्प वर्षा कर अभिनंदन किया। देवी की डोली के हरकी पैड़ी पहुंचने पर श्रृद्धालुओं ने मां भगवती का आर्शीवाद लिया। इस दौरान देवी की डोली एवं प्रतीक चिह्नों का विधि-विधान पूर्वक गंगा स्नान कराया गया। इस दौरान डोली के साथ पहुंचे पूजारी पूजा-अर्चना कर अपने गंतव्य के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन

6 of 7
snan
मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर सुबह से मंदिरों में श्रृद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की। इससे पहले सुबह से ही गंगा घाटों पर श्रृद्धालुओं ने गंगा में पवित्र डुबकी लगाई। इस दौरान मंशा देवी मंदिर व चंडी देवी सिद्धपीठों में श्रृद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की। मनसा देवी मंदिर परिसर में श्रृद्धालुओं की भीड़ के जय माता दी के जयकारों के साथ पूरा वातावरण गूंज उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
snan
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सदस्यों ने मकर संक्रांति पर खिचड़ी प्रसाद का वितरण किया। रविवार को ज्वालापुर मंडल स्थित पांडेवाला गुघाल परिसर में रघुनाथ शाखा ने कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान नगर सेवा प्रमुख संजय शर्मा ने मकर संक्रांति का महत्व बताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें