फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-नेपाल सीमा पर युवकों के बैग में मिले इतने सारे पुराने 500 के नोट, देखकर उड़ गए पुलिस के होश

Wed, 02 May 2018 06:17 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)
विज्ञापन
1 of 5
500
भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी ने पांच सौ के प्रतिबंधित पुराने नोटों के साथ एक युवक को दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन

2 of 5
500 and 1000
पकड़ा गया आरोपी बीसलपुर की एक चीनी मिली में चुतर्थ कर्मी है। पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ में जुटी है। खबर लिखे जाने तक आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं किया गया था। लेकिन बैग में नोट देखकर पुलिस भी हैरान रह गई।
विज्ञापन

3 of 5
indo nepal border
सोमवार को टनकपुर बैराज बीओपी पर एसएसबी के जवान सघन चैकिंग कर रहे थे कि इस दौरान एक श्रद्धालु युवक की जेब से बंद हो चुके पांच सौ रुपये के पुराने नोट मिलने पर उसे हिरासत में ले लिया गया।

4 of 5
- फोटो : social media
पूछताछ के बाद एसएसबी के निरीक्षक आरएस भंडारी ने उसे पुलिस के सुपूर्द कर दिया। कोतवाल अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि पकड़ा गया युवक बीसलपुर निवासी शिव कुमार पुत्र शंकर लाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पुलिस - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने आरोपी से हुई पूछताछ का हवाला देते हुए बताया कि वह मां पूर्णागिरि के दर्शन के लिए आया था। पूर्णागिरि दर्शन के बाद वह नेपाल स्थित बाबा सिद्धनाथ के दर्शन के लिए जा रहा था कि चैकिंग में पकड़ा गया। कोतवाल ने बताया कि आरोपी से नोटों के बारे में पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें