फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोर्चरी में रखा था फोटोग्राफर का शव, अचानक हो गया कुछ ऐसा कि सबके छूट गए पसीने

Wed, 02 May 2018 06:17 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
1 of 5
mortuary
यहां मोर्चरी में रखे शव के साथ कुछ ऐसा हो गया कि वहां मौजूद सब लोगों के पसीने छूट गए। आगे जानिए...
विज्ञापन

2 of 5
mortuary
जिला अस्पातल की मोर्चरी में रखे फोटोग्राफर नारायण के हाथ की उंगली से सोने की अंगूठी गायब हो गई। परिजनों की शिकायत पर हरकत में आई कोतवाली पुलिस ने तीन कर्मचारियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शरू  कर दी है।कनखल के पहाड़ी बाजार का रहने वाला नारायण पुत्र सुरेश 22 अप्रैल को लापता हो गया था।
विज्ञापन

3 of 5
mortuary
विष्णुघाट क्षेत्र की एक महिला को पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर हिरासत में लिया था। तब महिला ने नारायण के गंगा में छलांग लगा देने की जानकारी दी थी। बृहस्पतिवार शाम कनखल के सतीघाट पर एक शव तैरता मिला। पुलिस ने शव को गंगा से निकाला। जेब में मिले आईडी प्रूफ के आधार पर उसकी पहचान नारायण के रूप में हुई।

4 of 5
mortuary
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया। देर रात ही परिजन भी मोर्चरी पहुंच गए थे। सुबह होने पर जब परिजन फिर मोर्चरी पहुंचे तो देखा कि उसके एक हाथ की उंगली में पहनी हुई सोने की अंगूठी गायब थी। परिजनों का दावा है कि देर रात उन्होंने अंगूठी देखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
arresting
परिजनों ने जिला अस्पताल प्रबंधन से इस बाबत शिकायत की, लेकिन उनकी बात अनसुनी कर दी गई। तब परिजन सीधे कोतवाली पहुंचे। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन कर्मचारियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। नगर कोतवाली प्रभारी चंद्रभान सिंह ने बताया कि इस संबंध में पूछताछ कर रहे है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें