दुपहिया या चौपहिया वाहन में तेल भरवाते वक्त पंप कर्मचारी आपके पलक झपकते ही तेल चोरी कर लेते हैं और आपको पता भी नहीं चलता है। आज अमर उजाला आपको ऐसी कुछ ट्रिक बता रहा है जिससे आप धोखे से बच सकते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 8
petrol pump
तमाम पेट्रोल पंपों पर पूरा पैसा देने पर भी कम पेट्रोल मिलता है। इसी फर्जीवाड़े को रोकने के लिए इन दिनों देशभर के पेट्रोल पंप पर छापेमारी की जा रही है। उत्तर प्रदेश के पेट्रोल पंपों में हेराफेरी करने को लगी चिप पकड़े जाने के बाद अब देहरादून के पंपों की भी जांच हो रही है। आज हम आपको बता रहे हैं कि पंपों की इस हेराफेरी से कैसे बचा जा सकता है।
विज्ञापन
3 of 8
petrol pump
खाली टैंक में पेट्रोल भरवाने से नुकसान होता है। इसका कारण है कि जितना खाली आपका टैंक होगा, उतनी ही हवा टैंक में मौजूद रहेगी। ऐसे में आप पेट्रोल भरवाते हैं, तो हवा के कारण पेट्रोल की मात्रा कम मिलेगी। इसलिए टैंक के रिजर्व तक आने का इंतजार नहीं करें।
4 of 8
petrol pump
पेट्रोल हमेशा डिजिटल मीटर वाले पंप पर ही भरवाएं। अक्सर आपने देखा होगा कि पेट्रोल भरने के समय मीटर बार-बार रुक जाता है। हालांकि धीरे धीरे करके इसी तरह आपको पेट्रोल दे दिया जाता है। जानकारों के मुताबिक, बार बार रुकने से आपको पेट्रोल का नुकसान होता है। इसलिए अगर किसी पेट्रोल पंप पर ऐसी मशीन है तो इस मशीन पर पेट्रोल भरवाने से बचें।
विज्ञापन
5 of 8
petrol pump
पेट्रोल भरवाते समय कार से उतरें और मीटर के पास खड़े हों और सेल्सकर्मी की सारी गतिविधियों को देखें। इससे आपके साथ चीटिंग होने के मौके बेहद कम हो जाते हैं।
विज्ञापन
6 of 8
petrol pump
- फोटो : amarujala
पेट्रोल पंप मशीन में जीरो फिगर तो आपने देख लिया, लेकिन रीडिंग स्टार्ट किस फीगर से हुई। सीधे 10, 15 या 20 से। ध्यान रहे मीटर की रीडिंग कम से कम 3 से स्टार्ट हो। आपने पेट्रोल भरवाने के लिए बोला और मीटर बेहद तेज चल रहा है, तो समझिए कुछ गड़बड़ है। पेट्रोलपंपकर्मी को मीटर की स्पीड नार्मल करने को कहें।
विज्ञापन
7 of 8
पेट्रोल पंप वाले से कहें कि वो तेल निकलना शुरू होने के बाद नोजल से हाथ हटा लें। तेल डलवाते वक्त नोजल का बटन दबा रहने से उसके निकलने की स्पीड कम हो जाती है और चोरी आसान हो जाती है।
अगर आपको पेट्रोल चोरी का जरा भी शक हो तो पेट्रोल पंप के मैनेजर से कंप्लेंट बुक मांगकर लिखित शिकायत दर्ज करवाना ना भूलें। अगर आपको कंप्लेंट बुक देने में आनाकानी की जाए तो सीधा कंपनी के कस्टमर केयर से शिकायत करें।