फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PICS: तीन घंटे की बारिश से 'समंदर' बनी राजधानी, पुश्ता ढहने से दुकानें दफन, देखकर दहशत में आए लोग

Thu, 30 Aug 2018 07:42 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
dehradun rain
भारी बारिश से बुधवार को तीन घंटे की मूलसाधार बारिश से राजधानी पानी-पीनी हो गई। बिंदाल नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया। जिससे पुश्ता ढहने से चार दुकानें क्षतिग्रस्त हो गईं और आधा दर्जन दुकानों में दरार आ गई। आसपास के कई घरों में भी पानी भर गया। वहीं पानी बढ़ने से नदी में एक विद्युत पोल गिर गया।  दोपहर में हुई तेज बारिश के बाद बिंदाल नदी का जलस्तर अचानक बहुत अधिक बढ़ गया। इससे गोविंदगढ़ क्षेत्र में पुश्ता ढह गया। पुश्ता ढहने से दस दुकानों को नुकसान पहुंचा। हालांकि समय रहते लोगों के निकल जाने से जनहानि नहीं हुई। वहीं नदी किनारे के कई इलाकों में पानी भर गया। मलिन बस्तियों में कई घर जलमग्न हो गए।
विज्ञापन

2 of 6
dehradun rain
इसकी सूचना मिलते ही काफी संख्या में कांग्रेसी मौके पर पहुंच गए। कुछ देर में पुलिस, सिंचाई विभाग और राजस्व विभाग के अधिकारी व कर्मचारी भी वहां पहुंच गए। कांग्रेसियों ने अधिकारियों से पुश्ते का निर्माण जल्द शुरू करने की मांग की। कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने कहा कि वह काफी समय से नदी तटों पर बाढ़ सुरक्षा कार्य करने की मांग कर रहे हैं लेकिन सरकार ने उनकी मांग पर ध्यान नहीं दिया। प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने प्रभावित क्षेत्रों में फौरी राहत देने की मांग की। उन्होंने कहा कि पानी बढ़ने से टीचर्स कॉलोनी और राजीव नगर क्षेत्र भी खतरे की जद में हैं। वहीं महेश जोशी, आनंद सिंह पुंडीर, एसपी बहुगुणा ने भी प्रभावित लोगों को मदद उपलब्ध कराने की मांग की।
विज्ञापन

3 of 6
dehradun rain
बारिश के कारण हरिद्वार हाईवे पर कारगी चौक के पास पुल का पुश्ता ढहने से करीब तीन घंटे यातायात बाधित रहा। इसके अलावा रेंजर्स कॉलेज परिसर के एक पेड़ के गिरने से बाइकसवार युवक घायल हो गया। वहीं बिंदाल और रिस्पना नदियां के उफान पर होने कारण किनारे बसे मकानों और दुकानदारों को खासा नुकसान पहुंचा है।

4 of 6
dehradun rain
तेज बारिश के दौरान आईटी पार्क के पास बने रपटे में अचानक पानी का बहाव तेज हो गया। इसी दौरान सहस्रधारा की तरफ से आ रही एक कार फंस गई। कार में सवार दंपति ने पुलिस को फोन किया गया तो कुछ देर बाद वहां आईटी पार्क चौकी से पुलिसकर्मी पहुंच गए। उन्होंने दंपति को कार से सकुशल बाहर निकाला और दूसरे वाहन से घर पहुंचवाया। इसके बाद मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने कार पानी के बहाव से बाहर निकाली।
विज्ञापन

5 of 6
dehradun rain
भारी बारिश के कारण हरिद्वार हाईवे पर कारगी चौक के पास बिंदाल नदी पर बने पुल के पुश्ता ढह गया। इसके बाद हाईवे पर यातायात रोक दिया गया। इससे करीब तीन घंटे तक जाम की स्थिति रही। हालांकि पुलिस ने मोर्चा संभालत हुए एकल मार्ग व्यवस्था कर वाहनों की आवाजाही शुरू कराई। वहीं इस दौरान भारी वाहनों की आवाजाही पूर्णरूप से प्रतिबंधित कर दी गई है। एसपी ट्रैफिक लोकेश्वर सिंह ने बताया कि इधर आने वाले भारी वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से निकाला जा रहा है। पुश्ता निर्माण कराने के बाबत संबंधित विभाग को सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
dehradun rain
बुधवार शाम करीब साढ़े तीन बजे रेंजर्स कॉलेज परिसर का एक विशालकाय पेड़ अचानक गिर गया। पेड़ के नीचे एक बाइक सवार दबकर बुरी तरह घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने किसी तररह घायल को पेड़ के नीचे से निकाला और इमरजेंसी सेवा 108 को फोन किया। मगर काफी देर तक 108 के न पहुंचने पर लोगों ने प्राइवेट एंबुलेंस की मदद से युवक को दून अस्पताल पहुंचाया जहां आईसीयू में उसका इलाज चल रहा है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें