राजधानी देहरादून में मई की गर्मी ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। पांच दिन सूरज की तपिश ने पारे में साढ़े पांच डिग्री तक की बढ़ोतरी कर दी। गुरुवार (21 मई) का दिन इस सीजन का अब तक का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड किया गया। फिलहाल गर्मी से राहत के आसार नहीं हैं।
विज्ञापन
PICS: इतनी गर्मी कि दिन चढ़ने के साथ खुद लगी आग
2 of 9
दोपहर तक पारा अपने अधिकतम बिंदु 39.7 डिग्री तक रिकॉर्ड किया गया। इस सीजन का यह अब तक का सबसे गर्म दिन साबित हुआ। दोपहर के समय गर्म हवाओं की वजह से कई बाजारों में सन्नाटा रहा। सड़कें भी सूनी रहीं।
विज्ञापन
PICS: इतनी गर्मी कि दिन चढ़ने के साथ खुद लगी आग
3 of 9
गुरुवार को सुबह से ही चटख धूप की वजह से पारे में छलांग लगानी शुरू कर दी। मौसम विभाग के मुताबिक सुबह के वक्त पारा 33 डिग्री तक था जो 11:30 बजे तक चढ़कर 36 पर पहुंच गया।
PICS: इतनी गर्मी कि दिन चढ़ने के साथ खुद लगी आग
4 of 9
लोग गर्मी से परेशान नजर आए। मौसम विभाग के निदेशक आनंद शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को भी प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहने वाला है। राजधानी दून में भी मौसम खुला रहने से पारा अभी कुछ और ऊपर चढ़ सकता है। शुक्रवार को पारा 40 डिग्री पार जाने की संभावना है।
विज्ञापन
PICS: इतनी गर्मी कि दिन चढ़ने के साथ खुद लगी आग
5 of 9
गर्मी बढ़ने के साथ ही गुरुवार को दून के आसपास के जंगल में आग की सबसे ज्यादा घटनाएं हुईं। उप प्रभागीय वन अधिकारी गुलवीर सिंह का कहना है कि गनीमत रही कि कहीं भी आग विकराल रुप धारण नहीं कर सकी। आग में हुए नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
PICS: इतनी गर्मी कि दिन चढ़ने के साथ खुद लगी आग
6 of 9
गर्मी और तेज हवा के बीच 9 घंटे में 18 स्थानों पर लगी आग ने गुरुवार को फायर कर्मियों के पसीने छुड़ा दिए। सुबह से लेकर शाम तक जंगलों की आग बुझाने के लिए दमकल कर्मी इधर से उधर दौड़ते रहे। गनीमत रही कि कहीं भी आग विकराल रुप धारण नहीं कर सकी।
विज्ञापन
PICS: इतनी गर्मी कि दिन चढ़ने के साथ खुद लगी आग
7 of 9
मौसम विभाग के निदेशक आनंद शर्मा ने बताया कि 23 मई को दोपहर बाद से आगामी 48 घंटों तक हल्के पश्चिमी विक्षोभ की संभावनाएं बन रही हैं। इस बीच कहीं-कहीं बेहद हल्की बारिश हो सकती है। जिन जगहों पर बारिश होगी, वहां गर्मी से कुछ राहत के आसार हैं।
PICS: इतनी गर्मी कि दिन चढ़ने के साथ खुद लगी आग
8 of 9
ऊफ! इस चुभती-जलती गर्मी से राहत कैसे मिलेगी। गुरुवार को भरी गर्मी से परेशान इन युवतियों के मन में यही बात आ रही होगी।