फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब घर बैठे 15 रुपये में मंगाए पवित्र गंगाजल, ऐसे हो रही होम डिलीवरी

Sun, 24 Jul 2016 09:59 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 10
home delivery of gangajal - फोटो : amar ujala
घर-घर गंगाजल पहुंचाने की केंद्र सरकार की योजना परवान चढ़ने लगी है। गंगोत्री और ऋषिकेश से भेजे जा रहे गंगाजल को हरिद्वार डाक विभाग अहमदाबाद मेल और मसूरी एक्सप्रेस से देश के विभिन्न शहरों में पहुंचा रहा है।
विज्ञापन

2 of 10
home delivery of gangajal
ऋषिकेश से भरी गई गंगाजल की 200 एमएल की बोतल की कीमत 15 रुपये और गंगोत्री से भरी जा रही बोतल की कीमत 25 रुपये रखी गई है।
विज्ञापन

3 of 10
home delivery of gangajal
केंद्र की यह योजना भले ही हरिद्वार में संतों के विरोध के चलते शुरू नहीं हो पाई है। लेकिन उत्तराखंड के दूसरे शहरों और कस्बों से इसे शुरू कर दिया गया है। आनलाइन आर्डर मिलने के बाद भारतीय डाक विभाग ने गंगाजल की डिलीवरी शुरू कर दी है।

4 of 10
home delivery of gangajal
डाक विभाग ऋषिकेश, मुनिकीरेती, वीरभद्र और गंगोत्री (उत्तरकाशी) से गंगाजल भरवा रहा है। वहां से यह गंगाजल हरिद्वार भेजा जाता है। फिर यहां से ट्रेनों के माध्यम से दूसरे शहरों के डाकघरों में भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

5 of 10
home delivery of gangajal
डाक विभाग के एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि यहां से गंगाजल अहमदाबाद मेल से तीन बजे मुजफ्फरनगर, मेरठ, पुरानी दिल्ली, बांदीकुई, जयपुर, अहमदाबाद भेजा जा रहा है। मसूरी एक्सप्रेस से रात साढ़े दस बजे गंगाजल भेजा जाता है। 
विज्ञापन

6 of 10
home delivery of gangajal
अहमदाबाद मेल और मसूरी एक्सप्रेस के डिब्बों से डाक विभाग गंगाजल भेज रहा है। इसके लिए विभाग ने अहमदाबाद मेल की 80 सीटें और मसूरी एक्सप्रेस की 20 सीटों को लिया गया है। 
- एचएस मीणा, मुख्य पार्सल पर्यवेक्षक, रेलवे विभाग
विज्ञापन

7 of 10
home delivery of gangajal
उत्तराखंड में हरिद्वार, देहरादून और काठगोदाम में रेलवे मेल सर्विस (आरएमएस) का ऑफिस है। हरिद्वार आरएमएस आफिस के माध्यम से ऋषिकेश, टिहरी और उत्तरकाशी सहित अन्य गढ़वाल के माल को ट्रेन के माध्यम से अन्य डाकघरों में भेजा जाता है।

8 of 10
गंगा स्नान
डाक विभाग के अनुसार गंगा जल मुख्य डाकघर, पोस्ट शॉप से ले सकते हैं। ई-पोस्ट ऑफिस पोर्टल के माध्यम से भी मंगाया जा सकता है। ऑनलइन डाक विभाग के वेबसाइट पर भी ऑर्डर किया जा सकता है। इसके लिए साइट www.indiapost.gov.in पर जाना होगा। इसमें नाम व पता अंकित करने पर डाक विभाग के कर्मी गंगाजल पहुंचा देंगे। हालांकि विरोध के चलते इस योजना की हरिद्वार में शुरुआत नहीं हो पाई है।

9 of 10
गंगा दशहरा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश से भरे गए 200 एमएल गंगाजल की कीमत 15 रुपये निर्धारित की गई है। हैंडलिंग या पैकिंग चार्ज के 13 रुपये अतिरिक्त देने होंगे। 500 एमएल गंगाजल की कीमत 22 रुपये।
विज्ञापन

10 of 10
- फोटो : Reuters
हैंडलिंग या पैकिंग चार्ज 16 रुपये अतिरिक्त देने होंगे। इसके अलावा गंगोत्री से भरे गए 200 एमएल गंगाजल की कीमत 25 रुपये देने होंगे। हैंडलिंग या पैकिंग चार्ज 13 रुपये अतिरिक्त हैं। 500 एमएल की कीमत 35 रुपये और हैंडलिंग या पैकिंग चार्ज 16 रुपये अतिरिक्त देने होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें