फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Holi 2024: कई महायोग में बहुत खास होगी होली, जानें किस समय तक रहेगी भद्रा? क्या है होलिका पूजन का शुभ मुहूर्त

Sun, 24 Mar 2024 10:51 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
विज्ञापन
1 of 5
उत्तराखंड में होलिका दहन - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
इस साल होली पर कई महायोग हैं जो इस पर्व को और ज्यादा खास बना रहे हैं। ज्योतिषों का मानना है कि महायोग में होली पड़ना बेहद शुभकारी है। सभी के लिए यह मंगलकारी होगा। विधि-विधान से होली पर पूजा-अर्चना करें।

ज्योतिषाचार्य रमेश सेमवाल ने बताया कि होलिका दहन का पर्व 24 मार्च को मनाया जाएगा। इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग, रवि योग, वृद्धि योग, धन शक्ति योग, त्रिग्राही योग पड़ रहे हैं। इसके अलावा शनि, मंगल, शुक्र कुंभ राशि पर विराजमान रहेंगे।

Holi 2024: होली पर चेहरे और आंखों का रखें ख्याल, बचाव के लिए अपनाएं डॉक्टरों की ये टिप्स
विज्ञापन

2 of 5
उत्तराखंड में होलिका दहन - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
बुध आदित्य योग मीन राशि और राहु पर विराजमान रहेंगे। प्रतिपदा को रंग वाली होली खेली जाएगी। यह 25 मार्च को होली पर्व फाल्गुन पूर्णिमा पर मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि होली पर पड़ रहे यह महायोग बेहद लाभकारी सिद्ध होंगे। संतान के लिए अच्छे होंगे। घर में सुख-समृद्धि आएगी।
विज्ञापन

3 of 5
होलिका दहन के समय गीत गाते लोग - फोटो : अमर उजाला
ज्योतिषाचार्य पंडित सेमवाल ने बताया कि शास्त्रों में निर्देश हैं कि भद्रा रहित अवधि में होलिका दहन किया जाना चाहिए। 24 मार्च को प्रदोषकालीन पूर्णिमा है।

4 of 5
उत्तराखंड में होलिका दहन - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
24 मार्च रविवार को पूर्णिमा 9.56 से आरंभ होकर 25 मार्च सोमवार दोपहर 12.30 तक रहेगी। चूंकि प्रदोष व्यापिनी पूर्णिमा केवल 24 मार्च को ही है इसलिए होलिका दहन 24 मार्च को ही किया जाना शास्त्र सम्मत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
होलिका पूजन - फोटो : अमर उजाला
उस दिन भद्रा 9.56 से 23.14 तक रहेगी। होलिका दहन 23 बजकर 14 मिनट से अर्द्धरात्रि (निशीथ) तक किया जाना उचित रहेगा। वहीं, होलिका पूजा पूरा दिन की जा सकती है। हालांकि भद्रा से पहले की जाए तो ज्यादा शुभकारी होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें