फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली 2021ः ढोल दमाऊं की धुन पर देहरादून में खेली खड़ी होली, खूब उड़ा गुलाल, तस्वीरें

Thu, 25 Mar 2021 02:54 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
होली का जश्न - फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में कुमाऊंनी खड़ी होली का आयोजन किया गया। इस दौरान होल्यार होली के गीतों और गुलाल में झूमते नजर आए। कुमाऊं में शास्त्रीय रागों पर आधारित बैठकी और कदमताल के साथ खड़ी होली में समूहबद्ध होकर होली गायन किया जाता है। शास्त्रीय रागों में काफी, जंगला काफी, विहाग, देश, जैजैवंती, परन, बागेश्वरी, श्याम कल्याण, परज, झिंझोटी, जोगिया, भैरवी, खम्माज, पीलू, बहार आदि रागों में होली गायन होता है। खड़ी होली में समूहबद्ध होकर गायन करते हैं। इसमें दो पक्ष बनाए जाते हैं। एक पक्ष होली गायन शुरू करता है तो दूसरा पक्ष उन स्वरों को दोहराता है। होली गायन में हारमोनियम, तबला, ढोलक, ढोल, दमाऊं, मजीरा, हुड़का समेत तमाम स्थानीय वाद्य यंत्रों का प्रयोग किया जाता है। देहरादून में हमारी पहचान रंगमंच संस्था की ओर से आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में कलाकारों ने ढोल दमाऊं की धुन पर खड़ी होली खेली। टपकेश्वर वैष्णव माता मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में सिद्धि को दाता विघ्न विनाशन होली खेले गिरिजापति नंदन... भजन की प्रस्तुति से माहौल भक्तिमय हो गया। 
विज्ञापन

2 of 5
होली का जश्न - फोटो : अमर उजाला
महासचिव बबिता साह लोहनी ने बताया कि मशकबीन, ढोल, दमाऊं, हुडका, मजीरा, मुरली, ढपली आदि पारंपरिक वाद्ययंत्रों के साथ खड़ी होली मनाना हमारी संस्कृति है।
 
विज्ञापन

3 of 5
होली का जश्न - फोटो : अमर उजाला
संस्कृति के संरक्षण के लिए हमें आगे आना होगा। कलाकारों ने मेरी मधुलि मैत ना जाये.., तीलगा तेरी लंबी लटि.., धान कूटा बासमती बिजुली चक्की मां... आदि गीतों की प्रस्तुति से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया।

4 of 5
होली - फोटो : अमर उजाला
लोहनी ने बताया कि होली की रंगमंच टोली देहरादून के अलग अलग स्थानों के साथ हरिद्वार, ऋषिकेश होली कार्यक्रम की प्रस्तुति देगी और कुंभ में 25 मार्च को हरकी पौड़ी, हरिद्वार में विशेष प्रस्तुति देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
होली का जश्न - फोटो : अमर उजाला
वहीं एबीवीपी की ओर से डीबीएस महाविद्यालय में आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में छात्रों ने एक-दूसरे को गुलाल लगा होली की बधाई दी। कार्यक्रम में मेयर सुनील उनियाल गामा ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें