फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्स रैकेट में बड़ा खुलासा: व्हाट्सएप और जस्ट डायल पर होता था जिस्म का सौदा, पर्यटकों के पास ऐसे भेजी जाती थीं लड़कियां...पुलिस भी हैरान

Tue, 24 May 2022 08:30 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मसूरी
विज्ञापन
1 of 7
sex racket - फोटो : अमर उजाला
मसूरी में अंतर्राज्यीय ऑनलाइन देह व्यापार गैंग का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने तीन पुरुषों और दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। दबोचे गए पुरुषों में दो हरियाणा और एक पश्चिम बंगाल का है, जबकि महिलाओं में एक दिल्ली और दूसरी यूपी के अलीगढ़ की रहने वाली है। पुलिस ने एक कार, एक एसयूवी समेत अन्य सामान भी बरामद किया है। गिरोह पर्यटकों को व्हाट्सएप और ऑनलाइन साइट जस्ट डायल से संपर्क कर शिकार बनाता था। पुलिस के मुताबिक, बरामद कारों से महिलाओं को ठिकाने तक पहुंचाया जाता था। पुलिस ने सभी को जेल भेज दिया है। एसएसपी/डीआईजी जन्मेजय खंडूडी को शहर देह व्यापार की शिकायतें मिल रहीं थी। इस बाबत एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट देहरादून और एसओजी की टीम बनाकर रैकेट के भंडाफोड़ करने का जिम्मा सौंपा गया। दोनों टीमों को पता चला कि हरियाणा के कुछ लोग स्पा सर्विस के नाम पर देह व्यापार के लिए बाहरी राज्यों से महिलाओं को लाकर व्हाट्सएप और आनलाइन सेक्स रैकेट चला रहे हैं।
 
विज्ञापन

2 of 7
Sex Racket - फोटो : अमर उजाला
पुलिस अधीक्षक (अपराध) बिशाखा अशोक भड़ाने के निर्देशन पर शनिवार की रात एएचटीयू टीम, पुलिस और एनजीओ इंपावरिंग पीपल के मुख्य कार्यकारी ज्ञानेंद्र कुमार के साथ भट्टा गांव के पास होटल में छापा मारकर ऑनलाइन स्पा सर्विस चलाने वाले तीन पुरुषों और दो महिलाओं को सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।

 
विज्ञापन

3 of 7
Sex Racket - फोटो : अमर उजाला
सभी आरोपियों के खिलाफ शहर कोतवाली में अनैतिक देह व्यापार निवारण में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपियों के पास से आपत्तिजनक सामग्री, टैबलेट और नकद धनराशि भी बरामद की है। 

 

4 of 7
Sex Racket - फोटो : अमर उजाला
शहर कोतवाल गिरीश चंद्र शर्मा ने बताया कि एक आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। बताया कि शहर के स्पा सेंटरों की समय-समय पर पुलिस द्वारा चेकिंग की जाती है, साथ ही स्पा संचालकों को हिदायत भी दी गई है। बताया कि गिरफ्तार सभी लोगों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।
 
विज्ञापन

5 of 7
Sex Racket - फोटो : अमर उजाला
गिरोह का सरगना पहले होटल में करता था काम
पुलिस के मुताबिक, गिरोह का सरगना किशन उर्फ सोनू लॉकडाउन से पहले मसूरी के एक होटल में काम करता था। लॉकडाउन लगने के बाद अपने घर हरियाणा चला गया था और पिछले माह ही मसूरी वापस आया था। पुलिस के मुताबिक, स्पासर्विस के नाम पर जस्ट डायल पर रजिस्ट्रेशन कराकर उसने लड़कियों के माध्यम से देह व्यापार का काम शुरू किया।
विज्ञापन

6 of 7
Sex Racket - फोटो : अमर उजाला
ये हुए गिरफ्तार
हरियाणा के जींद के बीबीपुर निवासी किशन, हरियाणा के जींद का अमरजीत, पश्चिम बंगाल प्रांत के मालदा के हबीबपुर निवासी स्वप्न मंडल, पश्चिमी दिल्ली के शकूरपुर सरस्वती विहार निवासी कंचन गुप्ता, यूपी के अलीगढ़ के सिकंदरपुर निवासी सुधा देवी।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Sex Racket - फोटो : अमर उजाला
पर्यटकों को भेजते थे लड़कियों के फोटो
पुलिस के मुताबिक, मसूरी में आने वाले कई पर्यटकों को ऑनलाइन लड़कियों की फोटो भेजकर सौदा तय किया जाता था और ग्राहकों से गैंग आनलाइन पेमेंट लेता था। इसके बाद लड़कियों को कार और एसयूवी के माध्यम से तय स्थान पर भेजा जाता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें