एक तरफ थे प्रोफेशनल बॉक्सर विजेंद्र सिंह और दूसरी तरफ बाबा रामदेव। जब एक साथ योग शुरू हुआ तो देखने वाले दंग रह गए। देखिए तस्वीरें। मौका था पतंजलि योगपीठ में चल रहे युवा भारत निर्माण प्रशिक्षण शिविर का जहां जाने-माने बॉक्सर विजेंद्र सिंह ने भी युवाओं का हौसला बढ़ाया और स्वामी रामदेव से आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
2 of 5
yoga
पतंजलि योगपीठ में चल रहे युवा भारत निर्माण प्रशिक्षण शिविर में दक्षिण भारत और पूर्वोत्तर के करीब 3400 युवा कार्यकर्ता हिस्सा ले रहे हैं। बाबा रामदेव का यह प्रशिक्षण शिविर पांच जनवरी तक चलेगा।
विज्ञापन
3 of 5
yoga
बॉक्सर विजेंद्र सिंह ने कहा कि युवा ऊर्जा का स्रोत होता है, उसे समुचित मार्गदर्शन की जरूरत है। उन्होंने स्वामी रामदेव और आचार्य बालकृष्ण के योग और आयुर्वेद से जुड़े आंदोलन को सराहा।
4 of 5
yoga
कहा कि पतंजलि ऐसा संस्थान है जिससे जुड़ने वाला युवा भोग से मुड़कर योग, आयुर्वेद, वैदिक संस्कृति, स्वास्थ्य, स्वदेशी जैसी दिव्यताओं को अपनाने लगा है। यह देश के लिए बड़ी उपलब्धि है।
इस अवसर पर स्वामी रामदेव ने कहा कि जीवन में राष्ट्रधर्म की ललक एवं योगी जैसी लगन से एक खिलाड़ी का निर्माण होता है। उन्होंने कहा देश का गौरव बढ़ाने वाला खिलाड़ी किसी योगी से कम नहीं होता। पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण ने विजेंद्र को आयुर्वेद के सूत्रों से जोड़ते हुए आशीर्वाद दिया।