फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Weather: बारिश लाई आफत...उत्तरकाशी में मलबे में दबा डंपर, मसूरी में जन-जीवन हुआ अस्त-व्यस्त

Wed, 31 May 2023 11:37 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला, उत्तराखंड नेटवर्क
विज्ञापन
1 of 5
उत्तरकाशी में मलबे में दबी कार - फोटो : amar ujala
मानसून आने में अभी वक्त है, लेकिन राजधानी देहरादून सहित प्रदेश के लगभग सभी जिलों में बारिश का सिलसिला जारी है। कई जगह तो कुछ मिनटों की बारिश ने बाढ़ जैसे हालात पैदा कर दिए। बुधवार सुबह भारी बारिश के कारण उत्तरकाशी में एक डंफर मलबे में दब गई। वहीं मसूरी में जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया।

उत्तरकाशी के जखोल-सांकरी मोटर मार्ग पर गुहिंया घाटी के पास एक डंपर के उपर मलबा गिरने से वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि अन्य कोई जनहानि नहीं हुई हैं। रास्ता आवाजाही के लिए अवरुद्ध हो गया है। पीडब्लूडी द्वारा मार्ग सुचारू करने की कार्रवाई की जा रही हैं।

वहीं केदारनाथ में भी बारिश के बीच ही श्रद्धालु धाम में दर्शन कर रहे हैं। उधर, यमुनोत्री धाम में लगातार बारिश के चलते कड़ाके की ठंड पड़ रही है। बावजूद श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नहीं है। 
 
विज्ञापन

2 of 5
उत्तरकाशी में मलबे में दबी कार - फोटो : amar ujala
आज कहां कैसा मौसम
  • श्रीनगर में तेज बारिश
  • नई टिहरी मूसलाधार बारिश 
  • नैनीताल में बादल
  • बागेश्वर में बादल
  • अल्मोड़ा में बारिश
विज्ञापन

3 of 5
केदारनाथ में बारिश - फोटो : amar ujala
इससे पहले सोमवार को हुई मिनटों की बारिश के बाद राजधानी से कुछ ही दूरी पर स्थित मालदेवता क्षेत्र के लोग इस साल मानसून न आने की प्रार्थना कर रहे हैं।

4 of 5
मलबा - फोटो : amar ujala
यहां मिनटों की बारिश में बांदल नदी में बाढ़ जैसे हालात बन गए और लोगों ने अपना सामान पैक करना शुरू कर दिया। जबकि ग्रामीणों की ओर से नदी में बनाए गए लकड़ी के अस्थायी पुल के बहने से भी लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand Cabinet: सीएम धामी की अध्यक्षता में प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक आज, इन प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मसूरी में बारिश - फोटो : amar ujala
दोपहर में अचानक मौसम बदला और झोंकेदार हवाओं के साथ तेज बारिश होने लगी। जिसके चलते मालदेवता नदी का जलस्तर बढ़ गया। ग्रामीण सुनील ने बताया, नदी का जलस्तर बढ़ने से क्षेत्र के छह-सात गांव का शहर से संपर्क टूटने का खतरा बढ़ गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें