फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Photos: पानी की टंकी से निकला खतरनाक 'धागा सांप', इस तरह से घुसता है शरीर के अंदर

Thu, 16 Nov 2017 10:42 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
thread snake
पानी की टंकी से जब ये खतरनाक कीड़ा निकला तो सब हैरान रह गए। बाद में ध्यान से देखा तो पता चला कि यह धागा सांप है। चलिए जानते हैं कि यह किस तरह से शरीर के अंदर घुसकर आपको नुकसान पहुंचाता है।
विज्ञापन

2 of 5
thread snake
बागेश्वर में तहसील रोड में पानी की लाइन से जानलेवा कीड़ा निकला था। यह कीड़ा कुछ और नहीं धागा सांप था। पहले भी यह कई बार पानी में निकला चुका है। लेकिन अभी तक लोगों की शिकायत पर जल संस्थान ने पानी की टंकी की सफाई नहीं कराई है।
विज्ञापन

3 of 5
thread snake
बता दें कि, तहसील निवासी मनोज वर्मा का कहना है कि कीड़ा पानी के नल से तीसरी बार निकला है। वह जिंदा था। बाल्टी में आते ही वह तैरने लगा। उसे डंडी से निकाला गया लेकिन वह पानी में बहुत तेजी से घूम रहा था।

4 of 5
thread snake
 यह धांगे की तरह होता है। अंधेरे में दिखता नहीं है। साथ ही नाखून से शरीर में घुसने की कोशिश करता है।  कई बार यह पानी में दिखता नहीं है। ऐसे में अगर यह आपके मुंह के द्वारा पेट में चला जाए तो इससे मौत भी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
thread snake
उन्होंने कहा कि जलसंस्थान  लोगों की शिकायत के बाद भी कोई एक्शन नहीं ले रहा है। जबकि आए दिन कोई न कोई कीड़ा पानी में निकल आता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें