फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृश्चिक राशि में प्रवेश करने जा रहे सूर्यदेव, जानिए आपकी राशि पर कैसा रहेगा इसका असर

Thu, 16 Nov 2017 10:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 7
astrology - फोटो : google
नवग्रहों में राजा माने जाने वाले सूर्यदेव वृश्चिक राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। आगे जानिए आपकी राशि पर कैसा रहेगा इसका प्रभाव...
विज्ञापन

2 of 7
astrology - फोटो : google
ज्योतिष के अनुसार सूर्य 16 नवंबर बृहस्पतिवार दोपहर 12:10 बजे अपनी मित्र राशि वृश्चिक में प्रवेश करेंगे। वृश्चिक राशि में रहने के दौरान सूर्य की स्थिति अच्छी मानी जाती है। वृश्चिक राशि में सूर्य 16 दिसंबर 3:10 बजे तक रहेंगे। इस दौरान धर्म-कर्म में वृद्धि एवं सुख-साधनों का विस्तार होगा। इसके अलावा सभी राशियों पर मिला-जुला असर रहेगा।
विज्ञापन

3 of 7
astrology - फोटो : amarujala
आचार्य भरत राम तिवारी के अनुसार 16 नवंबर बृहस्पितवार को दोपहर मकर लग्न में मार्गशीर्ष संक्रांति प्रवेश करेगी। संक्रांति प्रवेश होने से धर्म-कर्म में वृद्धि, सुख-साधनों का विस्तार होगा। आचार्य शिव प्रसाद ममगाईं के अनुसार वेदों में सूर्य को जगत की आत्मा कहा गया है। नवग्रहों में सूर्य को राजा की उपाधि दी गई है। सूर्य से ही सभी ग्रहों को प्रकाश मिलता है।

4 of 7
astrology
ये रहेगा राशियों पर प्रभाव
मेष- विरोधी पक्ष प्रबल, क्रोध की भावना रहेगी। स्वास्थ्य संबंधी परेशनियां रहेंगी।
वृष- पद एवं प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
मिथुन- व्यर्थ की परेशनी होगी। दांपत्य जीवन में गड़बड़ी हो सकती है।
विज्ञापन

5 of 7
कन्‍या राश‌ि - फोटो : virgo sign
ये रहेगा राशियों पर प्रभाव
कर्क- ऋण से मुक्ति मिलेगी। आत्मसम्मान बढ़ेगा।
सिंह- भूमि वाहन का लाभ होगा। माता को स्वास्थ्य कष्ट हो सकता है।
कन्या- आत्मबल बढ़ेगा। नवीन यात्राएं होंगी। मन अशांत रह सकता है।
विज्ञापन

6 of 7
तुला राश‌ि
ये रहेगा राशियों पर प्रभाव
तुला- परिवार में विवाद हो सकता है। स्वास्थ्य कष्ट हो सकता है।
वृश्चिक- निकटस्थ सहयोगी से धोखा मिल सकता है। क्रोध पर नियंत्रण रखें।
धनु- अनिद्रा, धन का अपव्यय रहेगा। गुप्त चिंता एवं परिवार में असमंजस रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
कुंभ राश‌ि
ये रहेगा राशियों पर प्रभाव
मकर- शेयर में लाभ, मान-सम्मान प्राप्त होगा। रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे।
कुंभ- गृह क्लेश के कारण दुखी रहेंगे। व्यवसाय में परिवर्तन होगा।
मीन- यात्रा के योग बनेंगे। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें